लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2025 20:54 IST

लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड 2025 के मौके पर आरपीआई चीफ रामदास आठवले ने अपने मजाकिया अंदाज में कार्यक्रम में सभी को हंसने पर मजबूर किया। उन्होंने कहा कि मैं जिसके साथ रहता हूं उसे सत्ता मिलती है।

Open in App

Lokmat Parliamentary Awards 2025: नई दिल्ली में बुधवार को आयोजित हुए 'लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव 2025' के मंच से आरपीआई पार्टी के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद रामदास आठवले ने कहा कि लोकमत डेली को आदरणीय जवाहर लाल दर्डा जी ने शुरू किया था। उन्होंने कहा कि विजय दर्डा जी की ख़ासियत है कि वे सभी दलों के नेताओं के इकट्ठा करते हैं। वैसे सभी पार्टियों के नेता इकट्ठे आते नहीं है। लेकिन जो समाज और देश के विकास की बात करते हैं ऐसे सांसदों को चुन-चुनकर यहां बुलाया है और उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। 

उन्होंने अपने चुटकीले अंदाज में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बीआर गवई को लेकर कहा कि हमारे भूषण गवई साहब आप तो सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस थे, लेकिन मैं अपनी पार्टी का चीफ हूं। इस पर कार्यक्रम में मौजूद सभी ठहाके लगाकर हँसने लगे। इस पर गवई ने आठवले को संबोधित करते हुए कहा कि आप तो परमानेंट हैं। इस पर आरपीआई चीफ ने कहा कि जब तक मैं हूं तब तक परमानेंट हूं। मुझे कोई बायपास करने की कोशिश नहीं कर सकता है और कोई कोशिश करेगा तो मैं उसे बायपास कर दूंगा। 

उन्होंने एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल को लेकर भी मंच से मजाकिया अंदाज में यह पूछ लिया कि क्या हम महाराष्ट्र में साथ रहने वाले हैं? वहीं उन्होंने लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड पाने वाले सांसदों को लेकर शायराना अंदाज में कहा कि आप लोगों को तो मिल रहा है अवॉर्ड, लेकिन मैं देखता हूँ कि मेरी पार्टी को मुंबई में कितने मिलते हैं बॉर्ड? दरअसल उनका यह शायरना अंदाज आगामी बीएमसी चुनाव को लेकर है, जिसकी घोषणा हो चुकी है। 

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हमारा गठबंधन हैं, जिसमें शिवसेना, बीजेपी, एनसीपी और आरपीआई शामिल हैं। राजनीति में सभी लोगों को सत्ता में आने का अधिकार है। कांग्रेस पार्टी अनेक बार सत्ता में रही, मैं भी उनके साथ था। अभी बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए सत्ता में है मैं उनके साथ हूं। उन्होंने कहा कि मैं जिनके साथ होता हूं उन्हें सत्ता मिलती है। इसलिए मेरी हर जगह पर चलती है। 

बता दें कि जनता की समस्याओं को संसद में प्रभावी ढंग से उठाने वाले सर्वश्रेष्ठ सांसदों को बुधवार को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। राजधानी दिल्ली स्थित नए महाराष्ट्र सदन में यह पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया है. यह पुरस्कार का छठा संस्करण है। 

टॅग्स :लोकमत नेशनल कॉन्क्लेवलोकमत हिंदी समाचारRamdas AthawaleRepublican Party of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारतराज्यसभा चुनावः 10 राज्य, 37 सीट खाली, 14 प्रत्याशी और 11 सीट पर मतदान, 26 पर निर्विरोध निर्वाचित?

भारतविनोद तावड़े, मंत्री रामदास अठावले, माया चिंतामण ईवनाते और रामराव वडकुले को टिकट?, महाराष्ट्र में 7 सीट पर राज्यसभा चुनाव

भारत'गद्दार' हैं केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू?, रामदास अठावले ने कहा-सिख समाज का अपमान, राहुल गांधी का रवैया ठीक नहीं

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?