लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards 2023: सर्वश्रेष्ठ सांसद के अवॉर्ड से नवाजे गए सस्मित पात्रा, समाज के लिए उठाए अहम कदम

By आकाश चौरसिया | Updated: February 6, 2024 17:29 IST

राज्यसभा के अपने पहले कार्यकाल यानी साल 2019 से 2022 के बीच उन्होंने राज्यसभा की कई समीति के सदस्यों के रूप में भी अपना अहम योगदान दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबीजू जनता दल ने दोबारा साल 2022 में उन्हें राज्यसभा के लिए नामित कियाराज्यसभा में सस्मित पात्रा का ये दूसरा कार्यकाल हैसस्मित पात्रा चर्चा में तब आएं जब जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया था

Lokmat Parliamentary Awards 2023: शिक्षाविद, समाजिक कार्यकर्ता और राजनेता के रूप में अपनी पहचान रखने वाले 45 साल के सस्मित पात्रा ओडीशा से बीजू जनता दल के राज्यसभा सांसद हैं। पहली बार जून 2019 में बीजेडी ने उन्हें पार्टी का नेतृत्व करने के लिए राज्यसभा के लिए नामित किया। पात्रा को राज्यसभा में ओडीशा के मुद्दों को सरकार के सामने प्रमुखता से उठाने के लिए जाना जाता है।

राज्यसभा के अपने पहले कार्यकाल यानी साल 2019 से 2022 के बीच उन्होंने राज्यसभा की कई समीति के सदस्यों के रूप में भी अपना अहम योगदान दिया। इन समीतियों में लाभ के पद संबंधी संयुक्त समिति, शिक्षा, महिला, बाल, युवा कार्यक्रम और खेल संबंधी समिति, विदेश मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति और विशेषाधिकार समिति में सदस्य के रूप में काम किया।

सस्मित पात्रा के कार्यों को देखते हुए बीजू जनता दल ने दोबारा साल 2022 में उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया। राज्यसभा में सस्मित पात्रा का ये दूसरा कार्यकाल है। सस्मित पात्रा एक भाषण से तब सुर्खियों में आए, जब साल 2023 में उन्हें बहरीन में अंतर-संसदीय संघ की बैठक में भारत के प्रतिनिधि के तौर पर उन्हें बात रखने मौका दिया गया।

तब उन्होंने इस मंच जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान को जमकर आड़े हाथों लिया था। उन्होंने पाकिस्तान पर प्रोपेगेंडा फैलाने और भारतीय क्षेत्र को जबरन कब्जाने का आरोप लगाया था, साथ ही उसे तुरंत खाली करने की सलाह दी थी। बहरीन में भारत के प्रतिनिधी के तौर पर पाकिस्तान पर हमले का ये वीडियो भारतीय मीडिया की सुर्खियां बना था। उसके बाद से सस्मित पात्रा की एक बड़े और मझे हुए राजनेता के तौर पर पहचान बनी। 

सस्मित पात्रा का जन्म ओडिशा के कटक जिले में 23 मार्च साल 1979 को हुआ था। उनके पिता का नाम डॉ. स्वरूपानंद पात्रा और माता का नाम रश्मि महापात्रा है। उन्होंने बी.ए. एल.एल.बी. एमबीए, पीएचडी की डिग्री उत्कल विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर औप इलाहाबाद एग्रीकल्चरल इंस्टीट्यूट उत्तर प्रदेश से हासिल की है। 6 फरवरी 2004 को उनका विवाह डॉ. श्वेता मिलिसेंट पॉल के साथ हुआ, इन दोनों से एक बेटा और बेटी है। 

संसद और जनता के प्रति इनकी प्रतिबद्धता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्यसभा के 262वें सत्र में इनकी उपस्थिती करीब 93 फीसदी रही। 14 दिनों तक सेशन चला और पात्रा संसद में 13 दिन उपस्थित रहे। अपने कार्यकाल में उन्होंने 439 सवाल किए और संसद की 1464 वाद-विवाद कार्यवाहिओं में भाग लिया। उनकी जनता और संसद के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए ही जुलाई 2020 में सस्मित पात्रा का नाम राज्य सभा के उप-सभाध्यक्षों के पैनल में भी शामिल किया गया था।

टॅग्स :लोकमत हिंदी समाचारBJDओड़िसामुंबईलोकमत नेशनल कॉन्क्लेवLokmat National Conclave
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?