लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards 2018 Live: उमर अब्दुल्ला बोले कांग्रेस की जीत का क्रेडिट राहुल गांधी को

By मेघना वर्मा | Updated: December 13, 2018 14:22 IST

Lokmat Parliamentary Awards 2018 Live, Omar Abdullah interview: उमर अब्दुल्ला जम्मू और कश्मीर के अब तक के सबसे युवा और प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

Open in App

लोकमत के दिल्ली संस्करण की पहली सालगिरह पर पुरस्कार वितरण से पूर्व 'राष्ट्रीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की दस्तक' विषय पर 'लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव' का आयोजन किया जा रहा है। 

दोपहर 2:00 बजे से शुरू हो चुके इस कॉन्क्लेव में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम से विशेष बातचीत का जिम्मा वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा तथा बरखा दत्त संभाल रहे हैं।

इस कॉन्क्लेव की शुरुआत हुई है जम्मू और कश्मीर के अब तक के सबसे युवा और प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री रह चुके उमर अब्दुल्ला से। उमर अब्दुल्ला बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं। लोकमत कॉन्क्लेव में भी वह 'राष्ट्रीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की दस्तक'  विषय पर बेझिझक बातें रख रहे हैं। सेशन की शुरुआत हो चुकी है। यहां देखें लाइव....

उमर अब्दुल्ला कांग्रेस ने पार्टी के साथ रहकर 5 जनवरी 2009 को गठबंधन सरकार बनाई। 2014 के विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी की हार हुई। उमर अब्दुल्ला ने सोनवार तथा बीरवाह सीटों से चुनाव लड़ा। सोनवार सीट से तो वे हार गए मगर बीरवाह सीट से वे विधायक निर्वाचित किए गये। अमर अब्दुल्ला लोक सभा के सदस्य रह चुके हैं।

उमर अब्दुल्ला ने कहा- "अगर जब हार का जिम्मा मीडिया वाले राहुल गांधी को देते हैं तो पार्टी के जीतने का जिम्मा भी राहुल गांधी को ही दिया जाना चाहिए।"

Lokmat Parliamentary Award 2018 में जानिए किस को मिला कौन सा अवार्ड

लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्स 2018 लोक सभा (Lok Sabha)

1- लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड (Lifetime Achievement Award) पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी

2- बेस्ट पार्लियामेंटेरियन अवार्ड (Best Parliamentarian Award)- सांसद निशिकांत दुबे

3-  बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन अवार्ड (Best Woman Parliamentarian Award)- महिला सांसद कनिमोझी 

4- बेस्ट डेब्यू वुमेन पार्लियामेंटेरियन अवार्ड (Best Debut Woman Parliamentarian)- सांसद हेमा मालिनी

लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्स 2018 राज्य सभा (Rajya Sabha)1- लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड (Lifetime Achievement Award)- एनसीपी अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार

2- बेस्ट पार्लियामेंटेरियन अवार्ड (Best Parliamentarian Award)- राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद

3- बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन अवार्ड (Best Woman Parliamentarian Award)- सांसद रमा देवी

4- बेस्ट डेब्यू वुमेन पार्लियामेंटेरियन अवार्ड (Best Debut Woman Parliamentarian)- सांसद छाया वर्मा

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्सउमर अब्दुल्ला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतकांग्रेस विधायक ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विधानसभा में की नारेबाजी, भाजपा विधायक भड़के और जवाबी नारे लगे

कारोबारपंपोर बेल्ट में किसान केसर की जगह क्यों कर रहे सरसों की खेती?, कश्मीर के बेशकीमती उत्पाद के भविष्य को लेकर चिंताएं?

भारतउमर सरकार में दहशत का माहौल?, उपमुख्यमंत्री काफिले में शामिल बुलेट प्रूफ गाड़ियां, पायलट और स्काउट गाड़ियां भरोसेमंद नहीं?

कारोबारएशिया का सबसे बड़ाः फूल खिले गुलशन गुलशन?, ट्यूलिप गार्डन खुला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील