लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards 2018: पी. चिदंबरम बोले- मोदी सरकार केवल चुनाव के लिए पैसे चाहती है

By मेघना वर्मा | Updated: December 13, 2018 18:20 IST

Lokmat National Conclave: पी. चिदंबरम ने वर्ष 1972 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्यता ली। चिदंबरम 1973 में तमिलनाडु में युवा कांग्रेस अध्यक्ष और तमिलनाडु कांग्रेस प्रदेश समिति के महासचिव भी रह चुके हैं।

Open in App

लोकमत के दिल्ली संस्करण की पहली सालगिरह पर पुरस्कार वितरण से पूर्व 'राष्ट्रीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की दस्तक' विषय पर 'लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव' का आयोजन किया जा रहा है। इस आखिरी सेशन में अब अपनी बात रखने आएं हैं वृत मंत्री पी. चिदंबरम। इस कॉन्क्लेव में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपनी बात रख चुके हैं।

दिग्गज कांग्रेस नेता पी चिदंबरम लोकमत के कार्यक्रम में-

पी. चिदंबरम का जन्म 16 सितंबर 1945 को तमिलनाडु के गांव कनाडुकथन में हुआ था। उनका पूरा नाम पलानीअप्पन चिदंबरम है। पी. चिदंबरम चेन्नई हाईकोर्ट में पहले वकालत किया करते थे। साल 1984 में वे वरिष्ठ वकील के तौर पर भी नामित हुए। इन्होंने कई राज्‍यों के हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में बतौर वकील काम किया हैं। 

एक मंजे हुए अनुभवी राजनेता पी. चिदंबरम की कई अवसरों पर अथवा कई निर्णयों पर काफी आलोचना भी हुई है। जनलोकपाल आंदोलन के समय चिदंबरम देश के गृहमंत्री थे। जब दिल्‍ली पुलिस ने कानून व्‍यवस्‍था बिगड़ने का हवाला देकर अन्‍ना हजारे को गिरफ्तार करके उन्‍हें तिहाड़ भेजा, तो पी. चिदंबरम पर उंगली उठी। तब ऐसा कहा गया कि इस स्थिति के लिए देश के गृहमंत्री होने के नाते चिदंबरम ही जिम्‍मेदार हैं।

ऐसा रहा राजनैतिक सफर

पी. चिदंबरम ने वर्ष 1972 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्यता ली। चिदंबरम 1973 में तमिलनाडु में युवा कांग्रेस अध्यक्ष और तमिलनाडु कांग्रेस प्रदेश समिति के महासचिव भी रह चुके हैं। वर्ष 1984 में तमिलनाडु के शिवगंगा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीतने के साथ पी. चिदंबरम सक्रिय राजनीति में आए। इस सीट से उन्होंने लागातार 6 बार तक जीत दर्ज की।

वैसे तो पी. चिदंबर का विवादों से भी गहरा नाता रहा मगर उसके बावजूद भी पी. चिदंबर देश के कुछ दिग्गज राजनेताओं में से एक मानें जाते हैं। आज लोकमत कॉन्क्लेव पर देखें   'राष्ट्रीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की दस्तक' विषय पर उनकी राय.

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड्स का कल दिल्ली में होगा वितरण, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के हाथों किया जाएगा सम्मान

भारतलोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि होंगे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, 14 मार्च को होगा आयोजित

भारतवरिष्ठ कांग्रेसी एके एंटनी को मिलेगा लोकमत संसदीय पुरस्कार 2022 का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार, कुल आठ सांसद अलग-अलग कैटेगरी में होंगे सम्मानित

राजनीतिLokmat Parliamentary Awards: ओवैसी बोले, लोकसभा की 23% सीटों पर क्षेत्रीय दलों के सदस्य काबिज, देश में राष्ट्रीय पार्टियों की जरूरत नहीं

भारतLokmat Parliamentary Awards: वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, शिवसेना ने हमें महाराष्ट्र में दगा दिया

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस