लाइव न्यूज़ :

लोकमत ने हमेशा विचारों को जोड़ने का काम किया!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 23, 2019 01:46 IST

विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर कामयाबी के शिखर जीतते हुए पूरी दुनिया को मुट्ठी में कर लेने वाले दिग्गज महारत्नों के सम्मान का यह काम ऐसे ही अनवरत चलता रहेगा

Open in App

''लोकमत ने ऐसे लोगों के सम्मान की परंपरा शुरू की है जिनका वर्णन कविवर्य बा.भ बोरकर ने सृजन की तड़प वाले लोगों के तौर पर किया था. विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर कामयाबी के शिखर जीतते हुए पूरी दुनिया को मुट्ठी में कर लेने वाले दिग्गज महारत्नों के सम्मान का यह काम ऐसे ही अनवरत चलता रहेगा.

'' लोकमत पत्र समूह के एडिटोरियल बोर्ड चेयरमैन व पूर्व राज्यसभा सांसद विजय दर्डा ने समारोह की प्रस्तावना में कहा कि लोकमत केवल एक अखबार नहीं है, उसने विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व काम करने वाले लोगों का समर्थन किया, समाज साकारने में अपना योगदान दिया और यह पुरस्कार उसी का परिणाम है. विजय दर्डा ने कहा, लोकमत ने हमेशा देश जोड़ने का काम किया. विचारों से लोगों को जोड़ने, दिलों को जोड़ने का काम किया.

हम हमेशा से ही वैचारिक जागृति के साथ उसे अमल में लाते हैं. उन्होंने कहा कि अच्छे विचारों की अभिव्यक्ति का जागरण और भविष्य निर्माण करने वाली नई पीढ़ी को प्रेरणा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से ही इन पुरस्कारों की शुरुआत की गई है. दिल्ली में संसदीय पुरस्कारों के जरिये सांसदों का सम्मान करते हुए हम गांवों में काम करने वाले सरपंचों को भी नहीं भूले. सरपंचों के सम्मान का समारोह हो, विधिमंडल पुरस्कार हो या फिर सांसदों के सम्मान का संसदरत्न पुरस्कार, लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने के लिए शुरू किए गए.

जिम्मेदारी का अहसास और युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने की भूमिका हमें देश के स्वतंत्रता सेनानी व लोकमत के संस्थापक-संपादक जवाहरलाल दर्डा से विरासत में मिली है. 'सूर ज्योत्सना' पुरस्कार के जरिये संगीत क्षेत्र की नवोदित प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए लोकमत सदैव प्रयासरत है. इस माध्यम से हम नवोदित कलाकारों को सम्मानित कर रहे हैं. पुरस्कार जैसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से विचारों की अभिव्यक्ति को मंच उपलब्ध कराया जाता है. इन उपक्रमों के माध्यम से कुछ नया कुछ अच्छा करने की प्रेरणा मिले यही हमारा उद्देश्य है.

'लोकमत' देश का पहले क्रमांक का मराठी दैनिक है. देश की राजधानी दिल्ली में भी इसमें पहले ही दिन से प्रचार संख्या के मामले में पहला स्थान हासिल कर लिया है. बदलाव की शुरुआत लोकमत ने खुद से ही की है. सौर ऊर्जा पर छपाई करने वाला यह दुनिया का इकलौता अखबार है. विजय दर्डा ने इस बात का खास उल्लेख करते हुए कहा कि इसके जरिये लोकमत ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी नई दिशा दिखाई है.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह