लोकसभा चुनाव 2024ः यह ‘मुख्य मोर्चा’ होगा, तीसरा मोर्चा नहीं, बिहार के सीएम नीतीश ने सभी विपक्षी दलों से साथ आने की अपील की

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 7, 2022 08:14 PM2022-09-07T20:14:20+5:302022-09-07T20:17:54+5:30

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की और कहा कि 2024 के चुनावों के लिए उनके गठबंधन के नेता का फैसला बाद में किया जाएगा।

lok shabha elections 2024 Bihar CM Nitish Kumar pitches all opposition parties to come together says it will be 'main front', not the third front | लोकसभा चुनाव 2024ः यह ‘मुख्य मोर्चा’ होगा, तीसरा मोर्चा नहीं, बिहार के सीएम नीतीश ने सभी विपक्षी दलों से साथ आने की अपील की

विपक्षी दलों को एक साझा मंच पर लाने का प्रयास कर रहे हैं।

Highlightsकांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेताओं से मिल चुके हैं। भाकपा (माले) के नेता दीपांकर भट्टाचार्य से भी मुलाकात की।कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिल नहीं सके।

नई दिल्लीः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों को एक साझा मंच पर लाने का प्रयास कर रहे हैं। सीएम नीतीश कई दिन से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेताओं से मिल चुके हैं। 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में कहा कि हम ये कह रहे हैं कि सभी राज्यों में भाजपा से अलग जो विपक्षी दल हैं, वो अगर आपस में मिलेंगे तो देश का एक ऐसा माहौल बनना शुरू हो जाएगा जिससे 2024 का चुनाव बहुत अच्छा होगा।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी विपक्षी दलों से साथ आने की अपील की। कहा- यह ‘मुख्य मोर्चा’ होगा, तीसरा मोर्चा नहीं। बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की और कहा कि 2024 के चुनावों के लिए उनके गठबंधन के नेता का फैसला बाद में किया जाएगा।

विपक्षी गठबंधन की व्यापक रूपरेखा के बारे में कुमार ने कहा कि पहले साथ आना जरूरी है। जनता दल (यू) के नेता कुमार ने कहा कि भाजपा के खिलाफ एक विकल्प पेश करने का उचित समय आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा “लोगों के लिए कुछ नहीं कर रही है।”

कुमार ने पवार के साथ 30 मिनट की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, “पवार और मैं दोनों उन विपक्षी ताकतों को एकजुट करना चाहते हैं, जो भाजपा के साथ नहीं हैं। गठबंधन के नेता का फैसला बाद में किया जा सकता है। पहले एक साथ आना जरूरी है।” कुमार ने भाकपा (माले) के नेता दीपांकर भट्टाचार्य से भी मुलाकात की, जो उनके सबसे पुराने सहयोगियों में से एक हैं। 

बिहार में भाजपा से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और अन्य दलों के साथ सरकार बनाने के बाद कुमार राष्ट्रीय राजधानी के अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के लिए एक बार फिर दिल्ली आएंगे, जो निजी कारणों से विदेश यात्रा पर हैं।

Web Title: lok shabha elections 2024 Bihar CM Nitish Kumar pitches all opposition parties to come together says it will be 'main front', not the third front