लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव ः ‘मिथिलांचल का दिल' दरभंगा सीट पर कांटे की टक्कर, राजग के गोपाल ठाकुर के सामने महागठबंधन के सिद्दिकी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 25, 2019 18:34 IST

Open in App
ठळक मुद्देसमीकरण और उम्मीदवार बदलने से दिलचस्प बन गया है दरभंगा में मुकाबलादरभंगा में चौथे चरण के तहत 29 अप्रैल को मतदान होना है। मुख्य मुकाबला राजग बनाम महागठबंधन के बीच।

‘मिथिलांचल का दिल' कहे जाने वाले दरभंगा में इस बार के लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से जहां भाजपा के उम्मीदवार गोपाल ठाकुर चुनाव मैदान में हैं, वहीं विपक्षी महागठबंधन से राजद के उम्मीदवार अब्दुल बारी सिद्दिकी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

दोनों उम्मीदवारों को जाति और धर्म के आधार पर अपनी जीत नजर आ रही है, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प प्रतीत होता है। दरभंगा लोकसभा सीट के लोगों के लिए बाढ़ और सूखा मुख्य मुद्दा है। कोसी नदी के चलते इस जिले को हर साल बाढ़ का सामना करना पड़ता है।

वहीं यहां के किसानों को सुखे के चलते भी परेशानी झेलनी पड़ती है। यह क्षेत्र मखाना के लिए प्रसिद्ध है और बारिश की कमी का प्रभाव मखाना उत्पादन पर भी पड़ता है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

यहां रोजगार के लिए खेती के सिवा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। हर साल हजारों की संख्या में लोग यहां से पलायन करते हैं। कई पुराने कारखाने बंद पड़े हैं। स्कूलों और विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है। ऐसे में अभी क्षेत्र में काफी काम करने की जरूरत है।

दोनों गठबंधनों के समीकरण और उम्मीदवार बदलने के बाद मुकाबला दिलचस्प

राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि यहां वैसे तो आमने - सामने की लड़ाई दिख रही है लेकिन भाजपा द्वारा वर्तमान सांसद कीर्ति आजाद और राजद द्वारा पूर्व सांसद मोहम्मद अली अशरफ फातमी को टिकट नहीं देने और दोनों गठबंधनों के समीकरण और उम्मीदवार बदलने के बाद मुकाबला दिलचस्प बन गया है।

दरभंगा में 29 अप्रैल को मतदान होना है। इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मुस्लिम उम्मीदवार मोहम्मद मोख्तार को चुनावी मैदान में उतारकर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की है। ऐसे में फातमी की बगावत का राजद को इस सीट पर नुकसान होने की आशंका व्यक्त की जा रही है जो इस क्षेत्र के कद्दावार नेता माने जाते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि महागठबंधन की ओर से इस सीट पर वीआईपी पार्टी के नेता मुकेश सहनी ने दावा किया था, हालांकि अब वह खगड़िया से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए जदयू के संजय झा अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे।

मोहम्मद अली अशरफ फातमी दरभंगा सीट से चार बार सांसद रहे हैं। वर्ष 2014 में मोदी लहर के बावजूद मात्र 36 हजार वोटों से हारे थे। दरभंगा से टिकट नहीं मिलने पर फातमी ने पार्टी से मधुबनी से टिकट देने का आग्रह किया था, लेकिन उन्हें मधुबनी से भी टिकट नहीं मिला।

कीर्ति आजाद इस सीट पर 1999, 2009, 2014 में जीत दर्ज कर चुके हैं । आजाद कांग्रेस में शामिल हो गए हैं और यह सीट महगठबंधन में राजद को मिली है। ऐसे में वे इस सीट से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं । मुस्लिम, ब्राह्मण और यादव बहुल मतदाताओं वाले इस क्षेत्र में इस बार अति पिछड़ा वर्ग मतदाताओं की गोलबंदी परिणाम को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है।

अपने समृद्ध अतीत और प्रसिद्ध दरभंगा राज के लिए मशहूर इस संसदीय क्षेत्र में विधानसभा की छह सीटें आती हैं - गौरा बौरम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा और बहादुरपुर। 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में इन छह सीटों में से तीन सीट राजद, दो सीट जदयू और एक सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। 

 

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019दरभंगाआरजेडीराष्ट्रीय रक्षा अकादमीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसनरेंद्र मोदीअमित शाहनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos