लाइव न्यूज़ :

MP Elections: कांग्रेस के "वक्त है बदलाव का" नारे पर लोकसभा अध्यक्ष ने ली चुनावी चुटकी

By भाषा | Updated: November 28, 2018 12:53 IST

राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। 11 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे।

Open in App

इंदौर, 28 नवंबरः "वक्त है बदलाव का" नारे के साथ मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में उतरी कांग्रेस पर तंज कसते हुए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बुधवार को कहा कि सूबे में भाजपा के 15 वर्षीय शासनकाल में विकास के लिये बदलाव की शुरुआत काफी पहले हो चुकी है, लेकिन कांग्रेस को यह बात अब जाकर समझ आयी है।

महाजन ने यहां ओल्ड पलासिया क्षेत्र में मतदान के बाद संवाददाताओं के एक सवाल पर कहा, "प्रदेश में (भाजपा के राज में) विकास के लिये परिवर्तन तो कब से शुरू हो चुका है। लेकिन यह बात इनकी (कांग्रेस नेताओं को) समझ में अब आ रही है।" इंदौर क्षेत्र की भाजपा सांसद ने कहा, "सूबे में (भाजपा के राज में) विकास हुआ है और ऐसी सड़कें बनी हैं जो इनके राज (पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल) में नहीं थीं।"

यह भी पढ़ेंः- LIVE: मध्यप्रदेश की 230 सीटों के लिए मतदान जारी, भिंड के एक पोलिंग बूथ में फायरिंग की वजह से चुनाव बाधित

यह पूछे जाने पर कि वर्ष 2013 के पिछले विधानसभा चुनावों के मुकाबले इस बार वह सूबे के चुनावी माहौल को किस तरह देखती हैं, महाजन ने जवाब दिया, "मैं अब तक के अपने अनुभव के आधार पर कह सकती हूं कि काम करने वाले नेताओं को मतदाता अब पहचानने लगे हैं। इस बार खासकर युवाओं में मतदान को लेकर खूब उत्साह है।"

गौरतलब है कि राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। 11 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत