लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha 1st Phase Polling Bihar and UP Live: यूपी की आठ और बिहार की चार लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी, वोटर्स में देखा जा रहा उत्साह

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 11, 2019 12:17 IST

Open in App

लोकसभा चुनाव-2019 के पहले चरण के तहत आज 20 राज्यों की 91 सीटों पर आज मतदान जारी है। बिहार में भी 4 और उत्तर प्रदेश के 8 सीटों पर वोटिंग जारी है। यूपी में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर सीटों के लिए मतदान होगा। इस चरण में डेढ़ करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

यूपी में इस चरण के लिए कुल 6,716 मतदान केंद्र और 16,581 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनाव को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं भयमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। पहले चरण के चुनाव में केंद्रीय मंत्रियों जनरल वीके सिंह (गाजियाबाद) तथा महेश शर्मा (गौतम बुद्ध नगर) के साथ साथ रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह (मुजफ्फरनगर) और उनके बेटे जयंत चौधरी (बागपत) समेत कई दिग्गजों का सियासी भाग्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद हो जाएगा। बिहार में भी औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई सीट पर वोटिंग है।

पढ़ें - अपने लोकसभा चुनाव क्षेत्र से जुड़ें मुख्य समाचार 

जाने किस लोकसभा चुनाव क्षेत्र में कब है मतदान

11 Apr, 19 01:46 PM

बिहार में एक बजे तक इतने प्रतिशत मतदान हुआ है। 

11 Apr, 19 09:18 AM

केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार डॉ. संजीव बालियान का कहना है कि बुर्का पहनकर आने वाली महिलाओं के चेहरे नहीं चेक किए जा रहे हैं। मैं आरोप लगाता हूं कि फर्जी मतदान हो रहा है। अगर गौर नहीं किया गया, तो मैं दोबारा चुनाव करवाने की मांग उठाऊंगा। 

11 Apr, 19 11:06 AM

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों के लिए बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे तक 11.40 फीसदी मतदान होने की खबर है। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर से बताया गया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया और नौ बजे तक 11.40 फीसदी मतदान हुआ है।

11 Apr, 19 10:05 AM

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के तहत बिहार के चार लोकसभा क्षेत्र औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई तथा नवादा विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। बिहार के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह आठ बजे तक औरंगाबाद एवं गया लोकसभा क्षेत्र में 5.60 प्रतिशत एवं 11.00 प्रतिशत तथा नवादा एवं जमुई में तीन-तीन प्रतिशत मतदान हुआ है।

11 Apr, 19 10:04 AM

उत्तर प्रदेश की आठ सीटों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है और नौ बजे तक सहारनपुर में- 8 फीसदी, कैराना में 10 फीसदी, मुजफ्फरनगर में 10 फीसदी, मेरठ में 10 फीसदी, बिजनौर में 11 फीसदी, बागपत में 11 गाजियाबाद में 12 फीसदी और नोएडा में 12 फीसदी मतदान हो चुका है।  

11 Apr, 19 08:08 AM

उत्तर प्रदेश के बागपत में वोटरों का भव्य स्वागत किया गया है। यहां 126 नंबर पोलिंग बूथ पर आने वाले मतदाताओं का स्वागत फूलों और ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया। 

11 Apr, 19 07:30 AM

सहारनपुर के जेबी जैन इंटर कॉलेज व बूथ नंबर 349 पर वोटिंग शुरू हो गई है और मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।  

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहारउत्तर प्रदेशगयाजमुईगाज़ियाबादकैरानाउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019बिहार लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?