लाइव न्यूज़ :

बीजेपी के आरोपों पर राहुल गांधी ने कहा- मेरे किसी सांसद ने नहीं किया हमला, हमें संसद में बोलने की नहीं है अनुमति 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 7, 2020 13:53 IST

लोकसभा: प्रश्नकाल के दौरान बिरला ने राहुल गांधी को चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना से संबंधित उनका पूरक प्रश्न पूछने के लिए कहा। हर्षवर्धन ने कहा कि राहुल गांधी के प्रश्न का उत्तर देने से पहले मैं प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ उनके एक बयान का उल्लेख करना चाहूंगा

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान हंगामा हुआ है।दिल्ली की एक चुनावी सभा में बुधवार को गांधी ने कहा था कि मौजूदा समय में जो हालात हैं उसे देखकर कहा जा सकता है कि छह महीने में प्रधानमंत्री को युवा डंडे मारेंगे। 

लोकसभा में शुक्रवार (07 फरवरी) को प्रश्नकाल के दौरान उस समय हंगामेदार स्थिति बन गई जब स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक प्रश्न का उत्तर देने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में गांधी के एक बयान की आलोचना शुरू कर दी। इस बीच बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के सांसदों ने धक्का-मुक्की की, जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि हमारे सांसदों ने हमला नहीं किया बल्कि मेरे सांसदों पर ही हमला किया गया है।

समाचार एजेंसी के अनुसार, राहुल गांधी ने सदन में हुई धक्का-मुक्की को लेकर कहा, 'वायनाड में मेडिकल कॉलेज का एक मुद्दा है, जोकि मैं सदन में उठाना चाहता था। बीजेपी को स्पष्ट रूप से यह पसंद नहीं है अगर मैं बोलता हूं। हमें संसद में बोलने की अनुमति नहीं है। वोडियोज को देखा जाए, मणिकम टैगोर ने किसी पर भी हमला नहीं किया गया, बल्कि उन पर ही हमला किया गया।' दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने राहुल गांधी के उस बयान की आलोचना करना शुरू किया था जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री को डंडा मारने की बात कही थी। प्रश्नकाल के दौरान बिरला ने राहुल गांधी को चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना से संबंधित उनका पूरक प्रश्न पूछने के लिए कहा। हर्षवर्धन ने कहा कि राहुल गांधी के प्रश्न का उत्तर देने से पहले मैं प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ उनके एक बयान का उल्लेख करना चाहूंगा और उसकी निंदा करना चाहूंगा जिसमें उन्होंने कहा था कि छह महीने बाद देश के युवा प्रधानमंत्री को डंडे मारेंगे। 

इसी दौरान कांग्रेस के सदस्य जोरदार तरीके से विरोध दर्ज कराने लगे और पार्टी सदस्य मणिकम टैगोर सत्ता पक्ष की अग्रिम पंक्ति के पास पहुंच गए और दूसरी पंक्ति में जवाब दे रहे हर्षवर्धन के ठीक सामने पहुंचकर हाथ दिखाकर विरोध जताने लगे। 

तमिलनाडु से कांग्रेस सदस्य टैगोर, हर्षवर्धन के बिल्कुल सामने पहुंच गये थे जिन्हें रोकने के लिए कई मंत्री और बीजेपी सांसद आगे आ गए। टैगोर के पीछे-पीछे केरल से कांग्रेस सदस्य हिबी इडेन भी सत्तापक्ष की ओर पहुंच गए। इस दौरान संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई मंत्री और भाजपा सदस्य उन्हें रोकने के लिए पहुंच गए। 

बीजेपी सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने सबसे पहले पहुंचकर टैगोर को रोकने का प्रयास किया और वह उनसे नाराजगी में कुछ कहते भी दिखे।  गौरतलब है कि दिल्ली की एक चुनावी सभा में बुधवार को गांधी ने कहा था कि मौजूदा समय में जो हालात हैं उसे देखकर कहा जा सकता है कि छह महीने में प्रधानमंत्री को युवा डंडे मारेंगे। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रकांग्रेसराहुल गांधीहर्षवर्धनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप