लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में ताड़ी को लीगल करेंगे तेजस्वी, जानें चुनावी घोषणा पत्र की 10 बड़ी बातें

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 8, 2019 09:46 IST

राष्ट्रीय जनता दल ने लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी मैनिफेस्टो जारी कर दिया है। उन्होंने जातिगत जनगणना और प्रमोशन में आरक्षण देने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि वो बिहार में ताड़ी को वैध करेंगे। हालांकि ताड़ी को वैध करने की बात मैनिफेस्टो में शामिल नहीं है।

Open in App

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मैनिफेस्टो जारी कर दिया है। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने घोषणा पत्र जारी करते हुे कहा कि जातिगत जनगणना और प्रमोशन में आरक्षण मुख्य मुद्दा है। 

आरजेडी के घोषणापत्र का नाम प्रतिबद्धता पत्र है।  तेजस्वी ने कहा कि वह बिहार में ताड़ी को वैध करेंगे। उन्होंने कहा कि ताड़ी को बेचना और खरीदना गैर कानूनी नहीं होगा। हालांकि ताड़ी को वैध करने की बात मैनिफेस्टो में शामिल नहीं है। बता दें कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद 1 अप्रैल 2016 से शराबबंदी लागू है।

जानें आरजेडी के चुनावी मैनिफेस्टो की 10 बड़ी घोषणाएं...

- 2021 तक जातिगत जनगणना कराएंगे।

- बिहार से पलायन रोकने की कोशिश करेंगे

- खाली पड़े सरकारी पदों को भरेंगे

- शिक्षा में जीडीपी का 6 प्रतिशत खर्च करेंगे

- स्वास्थ्य में जीडीपी का 4 प्रतिशत खर्च करेंगे

- प्रमोशन में भी आरक्षण देंगे

- 200 प्वाइंट रोस्टर को लागू करेंगे

- निजी क्षेत्र में एससी-एसटी और पिछड़ों के लिए नौकरी में आरक्षण की व्यवस्था करेंगे

- दलित-पिछड़ों को आबादी के मुताबिक आरक्षण देंगे।

बिहार में आरजेडी 19 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि एक सीट उसने अपने कोटे से भाकपा माले के लिए छोड़ी है। महागठबंधन में शामिल कांग्रेस नौ सीटों पर, वीआईपी पार्टी तीन, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा तीन जबकि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। यहां सात चरणों में मतदान होगा। लोकसभा चुनाव 2014 में बिहार में बीजेपी ने 22, एलजेपी ने 6, रालोसपा ने तीन, आरजेडी ने चार, कांग्रेस ने दो और जेडीयू ने दो सीटें जीती थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019राष्ट्रीय जनता दलतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील