लाइव न्यूज़ :

इन्दौर लोकसभा सीट पर BJP के लिए प्रत्याशी चयन करना बना टेढ़ी खीर, कांग्रेस वेट एंड वॉच की स्थिति में

By मुकेश मिश्रा | Updated: April 1, 2019 18:31 IST

मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में इन्दौर सीट पर पूरे देश की नजर है. यह सीट पिछले 30 सालों से भाजपा के खाते में रहती चली आयी है. इस सीट से सुमित्रा महाजन ही अभी तक पार्टी का चेहरा रही हैं.

Open in App

भाजपा के मजबूत किलों में से एक इन्दौर लोकसभा के लिए प्रत्याशी चयन का मामला पार्टी के लिए ही टेढी खीर साबित हो रहा है. पार्टी अभी तक यह तय नहीं कर पायी है कि क्या मौजूदा सांसद सुमित्रा महाजन को टिकट दे या फिर कोई नया चेहरा सामने लाये? मुश्किल इसी चेहरे के चयन को लेकर है. चेहरा बिना मौजूदा सांसद के सहमति के नहीं लाना चाहती क्योंकि डर है कि कही फिक्स वोट बैंक न खिसक जाए. वही कांग्रेस भाजपा के प्रत्याशी की राह तक रही है. यदि भाजपा ने चेहरा बदला तो कांग्रेस अपनी रणनीति बदलेगी और मौजूदा सांसद का पत्ता कटने को अपना हथियार बनायेगी.

प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में इन्दौर सीट पर पूरे देश की नजर है. यह सीट पिछले 30 सालों से भाजपा के खाते में रहती चली आयी है. इस सीट से सुमित्रा महाजन ही अभी तक पार्टी का चेहरा रही हैं. उन्होनें 1989 में पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा और कांग्रेस के दिग्गज नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश चन्द्र सेठी को हरा कर इस सीट पर जीत का सिलासिला जो चालू किया वह अभी तक बरकरार है. 

कांग्रेस ने कई बार इस किले को भेदने की कोशिश की लेकिन हर बार असफल रही. इस सीट में सबसे बड़ा फैक्टर मराठी समाज का वोट बैंक है, जो एक तरफ महाजन के खाते में जाते है. वही शहरी इलाके की विधानसभा सीटें भी भाजपा के पास रही हैं. सिंधी समाज का भी वोट बैंक तगड़ा है. जिसपर मौजूदा सांसद की पकड़ अच्छी है. 

वहीं, चेहरा और छवि भी उनकी जीत पर एक अहम रोल निभाती आ रही है. 8 बार से लगातार सांसद रहने वाली महाजन को लेकर आज तक भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है. भाजपा संगठन भी जानता है. संगठन के अन्दर इन्दौर को लेकर अलग अलग राय है. एक गुट चाहता है कि महाजन को ही मैदान में उतरा जाए. वहीं, दूसरा गुट उनकी उम्र को आगे कर नये चहेरे को सामने लाना चाहती है. वैसे इस सीट पर भाजपा के पास तीन चार ऐसे नाम है जो चुनाव जीतने की क्षमता रखते है. उनका भी जनाधार है. पार्टी चाहती है कि नया चेहरा मौजूदा सांसद की सहमति से ही मैदान में उतरा जाए. ताकि फिक्स वोट बैंक न खिसके.

कांग्रेस अभी तक इस सीट पर वेट एंड वॉच की स्थिति में है. चार पांच नाम वहाँ चल रहे हैं जो लोकसभा का चुनाव महाजन के सामने लड़ चूके है. कांग्रेस चाहती है कि भाजपा अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दे. यदि मौजूदा सांसद को टिकट दिया तो जो चेहरे है उनमें से ही किसी एक को मैदान में उतार देगी. यदि नया चेहरा भाजपा ने उतरा तो फिर रणनीति बदलेगी.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससुमित्रा महाजनमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील