लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः दिग्विजय सिंह को भाकपा का मिला समर्थन, अब सीधी टक्कर प्रज्ञा ठाकुर से

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 23, 2019 08:28 IST

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव अरविंद श्रीवास्तव और सचिव मंडल सदस्य शैलेन्द्र कुमार शैली ने कहा है कि भाजपा द्वारा भोपाल संसदीय क्षेत्र से प्रज्ञा ठाकुर को प्रत्याशी बनाने से भाजपा के मूल फासिस्ट चरित्र का पदार्फाश हुआ है. 

Open in App

मध्यप्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का समर्थन करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने अपना उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा है. भाकपा ने राज्य में चार संसदीय क्षेत्रों में उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं.

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव अरविंद श्रीवास्तव और सचिव मंडल सदस्य शैलेन्द्र कुमार शैली ने कहा है कि भाजपा द्वारा भोपाल संसदीय क्षेत्र से प्रज्ञा ठाकुर को प्रत्याशी बनाने से भाजपा के मूल फासिस्ट चरित्र का पदार्फाश हुआ है. 

उन्होंने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर पर मालेगांव बम विस्फोट और सुनील जोशी हत्याकांड जैसी गंभीर वारदातों में प्रकरण दर्ज हैं. वह नौ साल जेल में भी रही हैं और फिलहाल जमानत पर हैं. साम्प्रदायिक, कट्टरपंथी प्रज्ञा ठाकुर का संसद में चुनकर जाना संसदीय गरिमा और भारत के संवैधानिक लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए घातक है इसलिए भाकपा ने कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को समर्थन देने की घोषणा की है.

भाकपा ने राज्य के चार संसदीय क्षेत्रों शहडोल, खरगोन, बालाघाट और सीधी से भाकपा प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं, भोपाल संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी को मैदान में न उतारने का फैसला लिया है. भोपाल में 12 मई को मतदान होने वाला है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसदिग्विजय सिंहभोपालमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत