लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव से पहले अभिनंदन के शौर्य को देश के तीन लाख गांव तक ले जाएगी बीजेपी

By संतोष ठाकुर | Updated: March 3, 2019 12:42 IST

भाजपा यह चाहती है कि देश की जनता के बीच यह स्थापित किया जाए कि यह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं जिनकी वजह से पाकिस्तान को विंग कमांडर अभिनंदन को बिना किसी शर्त या मोलभाव के छोड़ने पर विवश होना पड़ा.

Open in App
ठळक मुद्देइसके तहत इन गांवों में नुक्कड़ सभा से लेकर व्यक्तिगत संपर्क पर जोर दिया जाएगा. मोदी की आतंकवाद पर सख्त नीति ही है जिसने सेना के मनोबल को ऊंचा किया है.

नई दिल्ली, 3 मार्च: भाजपा ने विंग कमांडर अभिनंदन के शौर्य को देश के तीन लाख गांवों तक ले जाने का निर्णय किया है. इसका एक उद्देश्य जहां देशभर में भारत के पराक्र म और शौर्य के सहारे लोगों के दिल में देशभक्ति की भावना को उद्वेलित करना है तो वहीं इसका एक लक्ष्य लोगों के बीच इस विचार को भी ले जाना है कि 'मोदी है तो मुमिकन है.' भाजपा यह चाहती है कि देश की जनता के बीच यह स्थापित किया जाए कि यह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं जिनकी वजह से पाकिस्तान को विंग कमांडर अभिनंदन को बिना किसी शर्त या मोलभाव के छोड़ने पर विवश होना पड़ा.

हाल ही में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सर्जिकल स्ट्राइक-2 के बाद वाराणसी के नजदीक गाजीपुर में एक चौपाल को संबोधित करते हुए कहा था कि पाक के आतंकी कैंपों पर हुए दूसरे सर्जिकल स्ट्राइक की यह पहली दीवाली है. लेकिन आने वाले दिनोंं में ऐसी कई और दीवाली मनाई जाएंगी. जब भी कोई आतंकी हमारे यहां पर हमला करेगा तो हम उन पर वार करेंगे. यह नया भारत है. यह प्रधानमंत्री मोदी का भारत है. जहां नामुमकिन भी मुमकिन है.

भाजपा अध्यक्ष के इसी मूल नारे के साथ अब भाजपा ने देश के करीब तीन लाख गांवों में विंग कमांडर अभिनंदन के शौर्य के सहारे लोगों के बीच 'मोदी है तो मुमिकन है' के जोश को चुनाव तक बरकरार रखने का निर्णय किया है. इसके तहत इन गांवों में नुक्कड़ सभा से लेकर व्यक्तिगत संपर्क पर जोर दिया जाएगा. लोगों को यह बताया जाएगा कि अभिनंदन के शौर्य ने यह साबित किया है कि प्रधानमंत्री मोदी की आतंकवाद पर सख्त नीति ही है जिसने सेना के मनोबल को ऊंचा किया है.

एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि जब 26/11 हुआ था तो उस समय भी सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की अनुमति मांगी थी. लेकिन उस समय यह इजाजत नहीं दी गई. यह केवल मोदी के शासनकाल में ही मुमकिन है. यही बात हम जनता को बताएंगे.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अभिनंदन वर्तमानअमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस