लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: बंगाल में भाजपा उम्मीदवार मृणाल कांति पहली बार डालेंगे वोट 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 11, 2019 05:25 IST

देबनाथ अपने साथ 50 वर्ष पहले हुई उस घटना को नहीं भूल पाए, जब वह अपने पिता के साथ अपने जीवन का पहला वोट डालने जा रहे थे, पर उन्हें वोट नहीं डालने दिया गया। पोलिंग बूथ पर जाकर उन्हें पता चला कि उनकी जगह कोई और वोट डाल गया। 

Open in App

मृणाल कांति देबनाथ देश ही नहीं, विदेश में भी मशहूर डॉक्टर हैं। लेकिन 50 साल पहले उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि आज तक वोट नहीं डाला। हालांकि, इन लोकसभा चुनावों में वह भाजपा के उम्मीदवार हैं। मृणाल कांति देबनाथ 27 साल तक विदेश में रहे, लेकिन वह उस घटना को नहीं भूले जब वह धांधली की वजह से अपना पहला वोट नहीं डाल पाए। तब से उन्होंने एक बार भी वोट नहीं डाला।

इस बार वह बीजेपी उम्मीदवार भी हैं और पहली बार वोट भी डालेंगे। देबनाथ 27 साल विदेश में रहे, वहां मनोचिक्तिसक का काम किया। भारत लौटने के बाद देबनाथ आगामी लोकसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल की बारासात सीट से बतौर बीजेपी उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। 

उस घटना को नहीं भूल पाए

देबनाथ अपने साथ 50 वर्ष पहले हुई उस घटना को नहीं भूल पाए, जब वह अपने पिता के साथ अपने जीवन का पहला वोट डालने जा रहे थे, पर उन्हें वोट नहीं डालने दिया गया। पोलिंग बूथ पर जाकर उन्हें पता चला कि उनकी जगह कोई और वोट डाल गया। 

'भारत छोडऩे तक कोई वोट नहीं डाला 

देबनाथ को इससे बहुत निराशा हुई। वह कहते हैं, 'इस घटना से मैं बहुत आहत हुआ और मैंने 1981 में भारत छोडऩे तक कोई वोट नहीं डाला। बहरहाल, अब देबनाथ बारासात से तृणमूल कांग्रेस के एमपी काकोली घोष दस्तीदार के मुकाबले चुनावी मैदान में हैं। यहीं से ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के हरिपद बिस्वास और कांग्रेस के सुब्रत दत्ता भी चुनाव लड़ रहे हैं। 

जीवन का नया अध्याय

68 साल की उम्र में देबनाथ अपने जीवन का नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। वह पश्चिम बंगाल में एनआरसी का विरोध करने के लिए तृणमूल की आलोचना करते हैं। देबनाथ का मानना है कि एनआरसी देश की सुरक्षा के लिए और घुसपैठियों की पहचान करने के लिए बहुत जरूरी है। देबनाथ को अपनी जीत का पूरा भरोसा है। बारासात में 19 मई को वोट होना है 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे