लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections: 2024 हम जीतने वाले हैं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- हमने अच्छा काम किया और पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2023 17:13 IST

Lok Sabha Elections 2024: गरीबी उन्मूलन और भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की आवश्यकता है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने पिछले नौ वर्षों में देश के विकास के लिए बेहतर काम किया है।प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। देश के विकास के लिए जनता हमें चुनेगी।भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 543 में से 303 सीट जीती थीं, जबकि कांग्रेस को 52 सीटें मिली थीं।

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर से जीत दर्ज करेगी। गडकरी ने कहा कि सरकार ने पिछले नौ वर्षों में देश के विकास के लिए बेहतर काम किया है।

उन्होंने कहा कि गरीबी उन्मूलन और भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की आवश्यकता है। सड़क परिवहन मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘2024 हम जीतने वाले हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने अच्छा काम किया है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। देश के विकास के लिए जनता हमें चुनेगी।’’

भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 543 में से 303 सीट जीती थीं, जबकि कांग्रेस को 52 सीटें मिली थीं। गडकरी ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी समस्याएं भूख, गरीबी और बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि वह निर्माण उपकरण के लिए सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध कराने पर विचार कर रहे हैं जो हरित हाइड्रोजन, एलएनजी और बिजली जैसे स्वच्छ ईंधन से संचालित होंगे।

उन्होंने कहा कि निर्माण की गुणवत्ता के साथ समझौता किये बिना निर्माण की लागत को कम करने की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान में, निर्माण उपकरण डीजल पर चलते हैं। मैं चाहूंगा कि वे हरित हाइड्रोजन, एलएनजी और बिजली से संचालित हों।’’ सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा, ‘‘मैं एक ऐसी नीति लाने के बारे में सोच रहा हूं जिसके तहत उन्हें सस्ती दरों पर ऋण (निर्माण उपकरण जो स्वच्छ ईंधन पर चलेंगे) उपलब्ध कराया जा सके।’’

 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नितिन गडकरीनरेंद्र मोदीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप