लाइव न्यूज़ :

बिहार में तीसरे चरण के चुनाव में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच साख बचाए रखने की चुनौती

By एस पी सिन्हा | Updated: May 5, 2024 16:14 IST

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 5 संसदीय सीटों अररिया, झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा और खगड़िया लोकसभा सीटों पर 7 मई को मतदान होगा।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में तीसरे चरण के चुनाव में 5 संसदीय सीटों पर होगा मतदानअररिया, झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा और खगड़िया लोकसभा सीटों पर होगी वोटिंगतीसरे चरण में इंडिया गठबंधन की ताकत की एक बड़ी परीक्षा होने जा रही है

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 5 संसदीय सीटों अररिया, झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा और खगड़िया लोकसभा सीटों पर 7 मई को मतदान होगा। इसके लिए आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। तीसरे चरण में इंडिया गठबंधन की ताकत की एक बड़ी परीक्षा होने जा रही है, जबकि दूसरी ओर एनडीए को अपनी साख बचाने की चुनौती है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में राजद सहित पूरे विपक्ष की मिट्टी पलीद हो गई थी। राजद के मूल वोट बैंक यादव और अल्पसंख्यकों की एक बड़ी आबादी के साथ चार सीटें मधेपुरा, सुपौल, झंझारपुर सहित खगड़िया पर लालू यादव और तेजस्वी की नजर है। वहीं अररिया में करीब 7.5 लाख अल्पसंख्यक मतदाता होने से यहां भी राजद अपने लिए उम्मीद लगाए हुए है।

झंझारपुर लोकसभा सीट पर जदयू के रामप्रीत मंडल ने पिछले लोकसभा चुनाव में राजद के गुलाब यादव को 3.22 लाख वोटों से ज्यादा के अंतर से हराया था। इस बार जदयू से रामप्रीत मंडल हैं लेकिन महागठबंधन में यह सीट मुकेश सहनी की वीआईपी को गया है। वीआईपी ने सुमन कुमार महासेठ को प्रत्याशी बनाया है। वहीं गुलाब यादव  लालू यादव की पार्टी से बगावत कर बसपा के टिकट पर मैदान में हैं। गुलाब यादव पहले विधायक रह चुके हैं। उनकी पत्नी विधान पार्षद हैं, जबकि बेटी जिला परिषद की अध्यक्ष हैं। ऐसे में गुलाब यादव के मैदान में आने से महागठबंधन के सुमन कुमार महासेठ की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 

वहीं, करीब 44 फीसदी यादव मतदाताओं वाले अररिया में जीत-हार के बीच अल्पसंख्यक मतदाता बेहद अहम हो जाते हैं। यहां करीब 7.5 लाख अल्पसंख्यक मतदाता हैं। ऐसे में भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह को राजद के शाहनवाज आलम से मुकाबला है। पिछले चुनाव में भाजपा ने 1.37 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। यहां भी लालू यादव को अल्पसंख्यक वोटों पर अपनी पकड़ बनाये रखने की अग्निपरिक्ष से गुजरना है तो दूसरी ओर भाजपा को यहां अपनी प्रतिष्ठा बचाने की चुनौती है। 

उसी तरह मधेपुरा में जदयू के दिनेश चन्द्र यादव ने पिछले लोकसभा चुनाव में शरद यादव को तीन लाख वोटों से ज्यादा के अंतर से हराया था। इस बार उनका मुकाबला राजद के प्रो. कुमार चंद्रदीप से है। इस बार भी यहां दो यादवों के बीच मुख्य मुकाबला है। ऐसे में एक ओर जहां जदयू को सीट बचाने की चुनौती है तो दूसरी ओर लालू यादव को अपने यादव मतदाताओं पर अपनी पकड़ को परखने में जुटे हैं।

उधर, कोसी के पेट में बसे सुपौल में इस बार 15 प्रत्याशी हैं। यहां जदयू के निवर्तमान सांसद दिलेश्वर कामत को अपनी सीट बचानी है। जबकि राजद के कामेश्वर चौपाल लालू यादव की करिश्मा के बदौलत इस सीट पर कब्जा जमाना चाहते हैं। लेकिन बैद्यनाथ मेहता ने निर्दलीय उतरकर दोनों की चिंता बढ़ा दी है। सुपौल में भी सियासी लड़ाई भी जातियों समीकरणों के आसपास ही जारी है। वहीं, खगड़िया लोकसभा सीट पर चिराग पासवान ने राजेश वर्मा को मैदान में उतारा है। ऐसे में राजेश वर्मा पर एनडीए का गढ़ बचाए रखने की चुनौती है तो दूसरी ओर माकपा के संजय कुमार यहां लाल झंडा फहराने की जुगत में जुटे हुए हैं। पिछले चुनाव में लोजपा के चौधरी महबूब अली कैसर ने 2.48 लाख वोटों से जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार यहां सियासी समीकरण बदला हुआ है। दोनों ओर से नये प्रत्याशी होने के कारण मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)तेजस्वी यादवNitishwar Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर