लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: राजनाथ सिंह ने धोनी से राहुल गांधी की तुलना करते हुए कहा, "कांग्रेस के सबसे अच्छे फिनिशर हैं वो, कई नेताओं ने छोड़ दी पार्टी"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 7, 2024 07:25 IST

भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर व्यंग्य करते हुए उनकी तुलना भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से की और कहा कि राहुल गांधी सही मायनों में कांग्रेस के सबसे अच्छे 'फिनिशर' हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजनाथ सिंह ने राहुल गांधी की तुलना भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से की भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी सही मायनों में कांग्रेस के सबसे अच्छे 'फिनिशर' हैंकांग्रेस नेता राहुल गांधी गांधी भी भारतीय राजनीति से कांग्रेस को खत्म करने के लिए प्रसिद्ध होंगे

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीते शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर व्यंग्य करते हुए उनकी तुलना भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से की और कहा कि राहुल गांधी सही मायनों में कांग्रेस के सबसे अच्छे 'फिनिशर' हैं।

भाजपा नेता सिंह ने कहा कि जिस तरह से क्रिकेट में धोनी मैच को खत्म करने के लिए मशहूर हैं, ठीक उसी तरह राहुल गांधी गांधी भी भारतीय राजनीति से कांग्रेस को खत्म करने के लिए प्रसिद्ध होंगे।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक रैली के दौरान राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, "मुझे कभी-कभी आश्चर्य होता है कि ऐसा क्यों हो रहा है और मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचता कि क्रिकेट में सबसे अच्छा फिनिशर कौन है? (सभा में मौजूद लोगों ने कहा धोनी) अगर कोई मुझसे पूछता है कि भारतीय राजनीति में कांग्रेस के सबसे अच्छा फिनिशर कौन है, तो मैं कहूंगा कि वह राहुल गांधी हैं क्योंकि उनके कारण कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़ दी है।''

इससे पहले राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि उन्होंने कसम खाई है कि जब तक वो देश की सबसे पुरानी पार्टी को 'खत्म' नहीं कर देंगे, तब तक वह नहीं रुकेंगे।

रक्षा मंत्री ने कहा, "भ्रष्टाचार के साथ कांग्रेस के रिश्ते को सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' के गाने 'तू चल मैं आई' से भी समझा जा सकता है। कांग्रेस में कई ऐसे नेता हैं, जो लगातार भ्रष्टाचार के मामले में लिप्त रहे हैं।"

'एक राष्ट्र, एक चुनाव' की वकालत करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इससे देश के लोगों की समय और सरकारी संसाधनों की बचत होगी और भारतीय लोकतंत्र भी मजबूत होगा।

उन्होंने कहा, "सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने देश की जनता से कई वादे किए लेकिन उनका कुछ नहीं हुआ। मैं दावे के साथ कहता हूं कि अगर उनके वादे पूरे नहीं तो आंशिक रूप से भी संपन्न हुए होते तो भारत बहुत पहले ही एक शक्तिशाली देश बन गया होता। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने दस वर्षों में अपने सभी वादे पूरे किए और अज विश्व के मानचित्र पर भारत को बेहद मजबूत स्थिति में स्थापित किया है।"

राजनाथ सिंह ने कहा, "हमारे सभी घोषणापत्र देखें तो कोई भी पाएगा कि हमने जो कहा वह किया। हम 1984 से कह रहे हैं कि हम अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करेंगे। विपक्ष दल हम पर तंज कसते हुए तारीख मांगते थे। अब को राम मंदिर का भी भव्य अभिषेक हो चुका है। अब क्या है विपक्ष के पास कहने के लिए, विपक्ष केवल सत्ता का लालची है।''

मालूम हो कि लोकसभा चुनाव सात चरणों में 19 अप्रैल से शुरू होंगे और 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को संपन्न होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४राजनाथ सिंहराहुल गांधीMahendra Singh Dhoniकांग्रेसभोपालbhopal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम