लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "प्रधानमंत्री जी अभी तक राहुल गांधी के दिये 'बहस के निमंत्रण' को स्वीकार करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए हैं", जयराम रमेश का मोदी पर तीखा हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 15, 2024 10:19 IST

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अभी भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ बहस का निमंत्रण स्वीकार करने का साहस नहीं जुटा पाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमोदीजी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ बहस का निमंत्रण स्वीकार करने का साहस नहीं जुटा पाए हैंकांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का प्रधानमंत्री मोदी पर हमलाजयराम रमेश ने कहा कि 56 इंच के सीने वाले ने अभी तक निमंत्रण स्वीकार नहीं किया है

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी तक कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ बहस का निमंत्रण स्वीकार करने की 'हिम्मत नहीं जुटाई' है।

जयराम रमेश ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर "डरो मत" हैशटैग के साथ किये पोस्ट में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहस करने का निमंत्रण स्वीकार करने के राहुल गांधी के पत्र का चौथा दिन है। 56 इंच के सीने वाले ने अभी तक निमंत्रण स्वीकार करने की हिम्मत नहीं जुटाई है।"

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इससे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ सार्वजनिक बहस का निमंत्रण स्वीकार करते हुए भाजयुमो के उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश को नामित किया था।

13 मई को भाजयुमो के उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश, जिन्हें तेजस्वी सूर्या ने राहुल गांधी के साथ बहस के लिए नामित किया था। उन्होंने कहा कि वो बहस के लिए उत्सुक हैं और उम्मीद करते हैं कि कांग्रेस नेता इससे उस तरह नहीं भागेंगे, जैसे वह अमेठी से भागे थे।

गौरतलब है कि सेवानिवृत्त जस्टिस मदन बी लोकुर, जस्टिस अजीत पी शाह और पत्रकार एन राम ने प्रमुख चुनावी मुद्दों पर बहस के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निमंत्रण दिया था।

तेजस्वी सूर्या ने अभिनव प्रकाश के नाम का प्रस्ताव यह कहते हुए रखा कि वह दलित जाति, पासी से हैं, जो रायबरेली में अनुसूचित जाति की आबादी का 30 प्रतिशत से अधिक का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां से राहुल गांधी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

अभिनव प्रकाश की साख के बारे में विस्तार से बताते हुए तेजस्वी सूर्या ने एक पत्र में लिखा, "वह न केवल हमारी युवा शाखा के एक प्रतिष्ठित नेता हैं, बल्कि हमारी सरकार द्वारा लागू की गई नीतियों और सुधारों के एक मुखर प्रवक्ता भी हैं। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और एक सहायक दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं।

मालूम हो कि बीते 10 मई को राहुल गांधी ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश मदन बी लोकुर, अजीत पी शाह और पत्रकार एन राम को संबोधित एक पत्र में, गांधी ने स्वयं या कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के माध्यम से बहस में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की।

राहुल गांधी ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा, "प्रमुख दलों के लिए स्वस्थ लोकतंत्र के लिए एक मंच से अपना दृष्टिकोण देश के सामने रखना एक सकारात्मक पहल होगी। कांग्रेस इस पहल का स्वागत करती है और चर्चा के निमंत्रण को स्वीकार करती है। देश को प्रधानमंत्री से भी उम्मीद है कि वह इस संवाद में भाग लेंगे।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीराहुल गांधीकांग्रेसBJPJairam Ramesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर