लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: मोदी सरकार के नौ साल पूरा होने पर भाजपा बिहार में चार बड़ी सभाएं करने की तैयारी में जुटी, पीएम मोदी कर सकते हैं संबोधित!

By एस पी सिन्हा | Updated: May 24, 2023 16:09 IST

Lok Sabha Elections 2024: राजनीतिक गलियारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जनसभाओं के जरिए भाजपा अब पूरी तरह से चुनावी मूड में आ गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसभाओं में भाजपा के दिग्गज नेताओं को उतारा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आम लोगों को संबोधित कर सकते हैं।बिहार में भाजपा 35 संसदीय सीटों पर जीत हासिल करना चाहती है।

Lok Sabha Elections 2024: वर्ष 2024 होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में भी भाजपा अभी से ही चुनाव की तैयारी को लेकर कसरत करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के नौ साल पूरा होने पर भाजपा बिहार में चार बड़ी सभाएं करने की तैयारी में जुट गई है।

इन सभाओं में भाजपा के दिग्गज नेताओं को उतारा जाएगा। राजनीतिक गलियारे में चल रही चर्चाओं के अनुसार इन सभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आम लोगों को संबोधित कर सकते हैं। राजनीतिक गलियारे में इस बात के कयास लगाये जा रहे हैं कि इन जनसभाओं के जरिये भाजपा अब पूरी तरह से चुनावी मूड में आ गई है।

इस बार के चुनाव में भाजपा की नजर बिहार पर विशेष रूप है। बिहार में भाजपा 35 संसदीय सीटों पर जीत हासिल करना चाहती है। इसको लेकर भाजपा महासंपर्क अभियान के तहत अगले एक महीने तक मतदाताओं को भाजपा के नजदीक लाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है, जिसमें भाजपा के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा ने अपने महा- जनसंपर्क अभियान को लेकर रोड मैप तैयार कर लिया है। इसके तहत आगामी सात और आठ जून को पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा स्तर पर भोजन और परिचर्चा आयोजित की जानी है। साथ ही 12, 13 और 14 जून को संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन विधानसभा स्तर पर किया जाएगा।

इसके उपरांत 15 से 20 जून के बीच लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। वहीं 21 जून को योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन होगा। अगले महीने 23 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी बूथों पर कार्यक्रम होना है तो 25 जून को मन की बात कार्यक्रम हरेक लोकसभा क्षेत्र के एक विधानसभा में तय है।

20 से 30 जून तक घर- घर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। पार्टी नेता लोकसभा स्तर पर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से भी मिलेंगे। साथ ही पार्टी बिहार में चार बड़ी रैली करने जा रही है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी रैली संभावित है। हालांकि, पीएम मोदी की रैली में भाग लेने को लेकर फिलहाल कोई पुष्टि नहीं की जा रही है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहारBJPनरेंद्र मोदीपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं