लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections: 13 जनवरी को बिहार आ रहे पीएम मोदी, इंडियन आयल की परियोजना का शुभारंभ करेंगे, लोकसभा चुनाव से पहले चुनावी आगाज

By एस पी सिन्हा | Updated: January 6, 2024 17:00 IST

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पहले बिहार में एक बड़े चुनावी आगाज के रूप में देखा जा रहा है। करीब डेढ़ साल बाद पीएम मोदी यह बिहार दौरा हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी एक दिवसीय दौरे पर 13 जनवरी को बिहार के बेतिया में आने की संभावना जताई जा रही है।पीएम मोदी सुगौली में इंडियन आयल की परियोजना का शुभारंभ करेंगे। 6 हजार 500 करोड़ रुपए की लागत से पूरी हुई यह परियोजना बिहार के लिए बड़े सौगात के रूप में रहेगी।

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव नजदीक देख भाजपा ने बिहार में अपने बडे नेताओं को उतारने की तैयारी में जुट गई है। भाजपा ने एक-दो महीने के भीतर तीन-तीन बड़े नेताओं को बिहार की धरती पर उतारने की रणनीति बनाई है। इसी कड़ी में पीएम मोदी एक दिवसीय दौरे पर 13 जनवरी को बिहार के बेतिया में आने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी सुगौली में इंडियन आयल की परियोजना का शुभारंभ करेंगे। करीब 6 हजार 500 करोड़ रुपए की लागत से पूरी हुई यह परियोजना बिहार के लिए बड़े सौगात के रूप में रहेगी। इस दौरान पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनका यह दौरा लोकसभा चुनाव के पहले बिहार में एक बड़े चुनावी आगाज के रूप में देखा जा रहा है।

करीब डेढ़ साल बाद पीएम मोदी यह बिहार दौरा हो रहा है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के पहले वे तीन बार बिहार के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे बेतिया, बेगूसराय में जनसभा को संबोधित करेंगे। दरअसल, बिहार में भाजपा ने अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बड़ी योजना बना ली है।

लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत का परचम लहराने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह कई रैलियां करने वाले हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बेगूसराय, बेतिया और औरंगाबाद में जनसभा करने की योजना बिहार भाजपा ने बनाई है।

वहीं अमित शाह भी तीन जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। अमित शाह जनवरी और फरवरी के महीनों में सीतामढ़ी, मधेपुरा और नालंदा में रैली कर सकते हैं। वहीं जेपी नड्डा भी इस दौरान बिहार में तीन से चार जगहों पर सभा को संबोधित कर सकते हैं। इसमें सीमांचल के जिलों और पूर्वी बिहार के जिलों में जेपी नड्डा की जनसभा हो सकती है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीनीतीश कुमारBJPपटनाअमित शाहAmit Shah
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप