Lok sabha elections 2024 Phase 7 Voting Live:लोकसभा चुनाव 2024 का सातवां और अंतिम चरण 1 जून को समाप्त हो रहा है। आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैले 57 लोकसभा क्षेत्रों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और चंडीगढ़ में होगा। इन 57 लोकसभा क्षेत्रों से 904 उम्मीदवार मैदान में हैं। पंजाब से 328 और उत्तर प्रदेश से 144 उम्मीदवार क्रमश: 13-13 सीटों के लिए मैदान में हैं। बिहार की आठ सीटों पर 134 उम्मीदवार, ओडिशा की छह सीटों पर 66 उम्मीदवार, झारखंड की तीन सीटों पर 52 उम्मीदवार, हिमाचल प्रदेश की चार सीटों पर 37 उम्मीदवार और चंडीगढ़ की एक सीट पर 19 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
01 Jun, 24 05:49 PM
बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ नेता वी. के. पांडियन ने शनिवार को दावा किया कि ओडिशा में सत्तारूढ़ पार्टी 147 विधानसभा सीट में से 115 से अधिक पर और राज्य के 21 लोकसभा क्षेत्र में से 15 पर जीत दर्ज करेगी। पांडियन ने यह दावा ऐसे दिन किया है जब राज्य में चौथे और अंतिम चरण का मतदान हुआ है।
पांडियन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "बीजद तीसरे चरण के मतदान के बाद 85 विधानसभा सीट जीत रहा है और आज चौथे चरण के मतदान के साथ, यह कुल 147 में से 115 से अधिक सीट और 21 में से 15 लोकसभा सीट जीत लेगा।"
नौकरशाह से बीजद नेता बने पांडियन ने यह भी कहा कि पार्टी राज्य में तीन-चौथाई से अधिक बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। बीजद ने 2019 में राज्य में 113 विधानसभा सीट और 12 लोकसभा सीट जीती थी।
01 Jun, 24 05:27 PM
UP Lok Sabha Elections 2024: 7 चरण और शांति से मतदान खत्म, यूपी में ना हिंसा और ना एफआईआर!...
01 Jun, 24 05:07 PM
लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में शनिवार को अपराह्न तीन बजे तक केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और सात राज्य की 57 सीट पर 49.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह जानकारी निर्वाचन आयोग ने दी। इस चरण में वाराणसी संसदीय क्षेत्र में भी मतदान हो रहा है जहां से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।
इस चरण में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक, पंजाब की सभी 13 और हिमाचल प्रदेश की चार, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार की आठ, ओडिशा की छह और झारखंड की तीन लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है। ओडिशा की शेष 42 विधानसभा सीट के वास्ते चुनाव और हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव भी इसी के साथ हो रहे हैं।
मतदान प्रतिशत बताने वाले निर्वाचन आयोग के एक ‘ऐप’ के अनुसार, सातवें चरण में अपराह्न तीन बजे तक 49.68 प्रतिशत मतदान हुआ। झारखंड में करीब 60.14 प्रतिशत मतदान हुआ। उत्तर प्रदेश में 46.83, पश्चिम बंगाल में 58.46, बिहार में 42.95 और हिमाचल प्रदेश में 58.41 प्रतिशत मतदान हुआ।
पंजाब में अपराह्न तीन बजे तक 46.38 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि चंडीगढ़ में 52.61 प्रतिशत मतदान हुआ। ओडिशा में करीब 49.77 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुईं।
01 Jun, 24 05:07 PM
‘इंडिया’ गठबंधन के सभी घटक दलों ने ‘एग्जिट पोल’ चर्चा में हिस्सा लेने का फैसला किया है: कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा
01 Jun, 24 03:56 PM
विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलांयस’ (इंडिया) के घटक दलों के नेताओं की बैठक शनिवार को यहां आरंभ हुई जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना से जुड़ी रणनीति को लेकर चर्चा होगी। बैठक में तृणमूल कांग्रेस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) शामिल नहीं है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास ‘10 राजाजी मार्ग’ पर आयोजित इस बैठक में खरगे, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) के प्रमुख शरद पवार, आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, नेशनल कांफ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कई अन्य नेता शामिल हैं।
द्रमुक नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की ओर से पार्टी नेता टीआर बालू बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी भी इस बैठक में भाग ले रहे हैं।
01 Jun, 24 03:55 PM
झारखंड के साहिबगंज जिले में दृष्टिबाधित मतदाता खलील अंसारी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के दौरान पहली बार वोट डाला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि राजमहल संसदीय क्षेत्र के बड़खोरी गांव के अंसारी ने मंडरो के सरकारी स्कूल की बूथ संख्या-10 पर मतदान किया।
झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने पांच अप्रैल को मंडरो के मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान 92 वर्षीय अंसारी का नाम मतदाता सूची से गायब पाया। जब कुमार ने अंसारी से पूछा कि क्या वह पंजीकृत मतदाता हैं, तो अंसारी ने जवाब दिया कि उन्होंने कभी मतदान नहीं किया क्योंकि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं था।
इसके बाद कुमार ने अधिकारियों को तुरंत अंसारी का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया। वोट डालने के बाद अंसारी ने कहा, ‘‘मैंने पहली बार वोट डाला और मैं खुश हूं।’’
01 Jun, 24 03:55 PM
पंजाब में फिरोजपुर लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार सुरिंदर कंबोज पर वोट डालते समय अपना वीडियो रिकॉर्ड कराने और फिर इसे सार्वजनिक करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। गुरुहरसहाय के जीवा राय गांव में एक मतदान केंद्र पर वोट डालते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने कंबोज का वीडियो बनाया। फिरोजपुर के उपायुक्त राजेश धीमान ने कहा कि कंबोज ने इस वीडियो को सार्वजनिक कर दिया।
कंबोज और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कंबोज जलालाबाद से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जगदीप सिंह गोल्डी कंबोज के पिता हैं। पंजाब की 13 लोकसभा सीट के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है।
01 Jun, 24 03:55 PM
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय गोयल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल ले जाने के वास्ते शनिवार को एक एंबुलेंस भेजी। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने दावा किया था कि वह गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो सकते हैं। उन्होंने 26 मई को इस आधार पर अपनी अंतरिम जमानत बढ़ाने का अनुरोध करते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया था कि उन्हें ‘पीईटी-सीटी’ स्कैन समेत कुछ चिकित्सा परीक्षण करवाने हैं।
01 Jun, 24 03:54 PM
आम चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण के दौरान बिहार के आठ लोकसभा क्षेत्रों में शनिवार दोपहर एक बजे तक 35.65 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके साथ ही अगिआंव विधानसभा सीट के लिए दोपहर एक बजे तक 33.10 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
बिहार की इन आठ लोकसभा सीटों और एक विधानसभा सीट अगिआंव पर शनिवार की सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया जो कि शाम छह बजे तक जारी रहेगा। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोपहर एक बजे तक नालंदा में 32.94 प्रतिशत, पटना साहिब में 29.22 प्रतिशत, पाटलिपुत्र में 40.78 प्रतिशत, आरा में 33.07 प्रतिशत, बक्सर में 37.79 प्रतिशत, सासाराम (एससी) में 37.12 प्रतिशत, काराकाट में 39.53 प्रतिशत और जहानाबाद में 36.66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इन आठ सीटों पर कुल 134 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 122 पुरुष और 12 महिला हैं। बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पटना के राजभवन परिसर स्थित एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
01 Jun, 24 03:51 PM
झारखंड की दुमका लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार सीता सोरेन ने शनिवार को मतदान प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाया और निर्वाचन क्षेत्र में पुनर्मतदान की मांग की।
जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन ने दावा किया कि मतदान प्रक्रिया में जानबूझकर देरी की जा रही है। सीता ने कहा, ‘‘मैंने दुमका शहरी क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का दौरा किया और वहां मतदान प्रक्रिया में अनियमितताएं पाईं। मैंने इस संबंध में उपायुक्त को सूचित कर दिया है।’’
01 Jun, 24 03:50 PM
01 Jun, 24 03:50 PM
01 Jun, 24 03:50 PM
01 Jun, 24 03:50 PM
01 Jun, 24 03:23 PM
Lok sabha elections 2024 Phase 7 Voting Live
प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल में अपने दो दिवसीय ध्यान का समापन किया।
01 Jun, 24 03:21 PM
पहले मतदान और फिर...
01 Jun, 24 03:11 PM
Lok sabha elections 2024 Phase 7 Voting Live
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी INDIA गठबंधन की बैठक के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पहुंचे।
01 Jun, 24 03:11 PM
Lok sabha elections 2024 Phase 7 Voting Live
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है... जो समुद्र की ओर चेहरा करके बैठे हैं उसकी सच्चाई ये है कि उन्होंने जनता की ओर पीठ कर ली है। इस बार जनता भी उनके खिलाफ खड़ी हो गई है।"
01 Jun, 24 01:49 PM
01 Jun, 24 01:49 PM
01 Jun, 24 01:48 PM
01 Jun, 24 01:47 PM
पंजाब के 13 लोकसभा क्षेत्रों में शनिवार को जारी मतदान के दौरान पूर्वाह्न 11 बजे तक शुरुआती चार घंटों में 23.91 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए 25.03 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा।
पंजाब की 13 लोकसभा सीट में से बठिंडा में 26.56 प्रतिशत और संगरूर में 26.26 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, अमृतसर में 20.17 प्रतिशत, आनंदपुर साहिब में 23.99 प्रतिशत, फरीदकोट में 22.41 प्रतिशत, फतेहगढ़ साहिब में 22.69 प्रतिशत, गुरदासपुर में 24.72 प्रतिशत, होशियारपुर में 22.74 प्रतिशत, जालंधर में 24.59 प्रतिशत, खडूर साहिब में 23.46 प्रतिशत, लुधियाना में 22.19 प्रतिशत, फिरोजपुर में 25.73 प्रतिशत और पटियाला में 25.18 प्रतिशत मतदान हुआ।
01 Jun, 24 01:46 PM
लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में शनिवार को पश्चिम बंगाल में नौ संसदीय क्षेत्रों में मतदान के दौरान छिटपुट हिंसक घटनाएं हुईं। जादवपुर एवं डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्रों में तृणमूल कांग्रेस, इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।
वैसे निर्वाचन आयोग ने दावा किया किया है कि अबतक मतदान शांतिपूर्ण रहा है तथा उसे 11 बजे तक ईवीएम के काम नहीं करने एवं एजेंट को मतदेय स्थल पर जाने से रोकने जैसी 1450 शिकायतें मिली हैं। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को पश्चिम बंगाल की नौ लोकसभा सीट पर पूर्वाह्न 11 बजे तक 1.63 करोड़ मतदाताओं में से करीब 28.10 प्रतिशत ने वोट डाला।
01 Jun, 24 11:45 AM
Lok sabha elections 2024 Phase 7 Voting Live:
पटना, बिहार: RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "किस तरह का एग्जिट पोल और किसके एग्जिट पोल पर हमें यकीन करना चाहिए? बहुत सारे एग्जिट पोल हैं। हमें 4 जून का इंतजार करना चाहिए। हमने जो देखा है, उससे हमें भारत के लोगों पर भरोसा है कि 4 जून को INDIA गठबंधन सरकार बनने जा रही है और NDA जल्द ही सत्ता से बाहर होने वाली है।"
01 Jun, 24 11:44 AM
Lok sabha elections 2024 Phase 7 Voting Live
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, "...जनता ने एक ही बात ध्यान में रखी है कि मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी। देश सुरक्षित है, देश मजबूत हाथों में है। मोदी जी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार चल रही है और देश को आत्मनिर्भर बना रहे हैं...कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में तुष्टीकरण की बात की। असल धर्मनिरपेक्ष मोदी जी हैं। जिन्होंने सभी योजनाएं दी और कभी नहीं कहा कि किसी धर्म को दिया और किसी धर्म को नहीं दिया।"
01 Jun, 24 11:43 AM
Lok sabha elections 2024 Phase 7 Voting Live
लुधियाना (पंजाब): पंजाब के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु ने वोट डाला। #LokSabhaElections2024
01 Jun, 24 11:27 AM
Lok sabha elections 2024 Phase 7 Voting Live
पंजाब: भारतीय सेना के जवान फिरोजपुर कैंट के एक मतदान केंद्र पर #LokSabhaElections2024 के अंतिम चरण में वोट डालने के लिए कतार में खड़े हैं।
01 Jun, 24 11:26 AM
Lok sabha elections 2024 Phase 7 Voting Live:
मंडी: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने #LokSabhaElections2024 के अंतिम चरण में मतदान किया।
01 Jun, 24 11:25 AM
Lok sabha elections 2024 Phase 7 Voting Live:
कोलकाता, पश्चिम बंगाल: 'पीएम मोदी की बनारस और अभिषेक बनर्जी की डायमंड हार्बर सीट पर देश की नजर है' वाले सवाल पर डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार अभिषेक बनर्जी ने कहा, "बनारस में जिस तरीके से लोकतंत्र का गला घोंटा गया। उम्मीदवारों के नामांकन रद्द किए गए। नामांकन दाखिल करने वालों को EC, RO के ऑफिस में घुसने तक नहीं दिया गया। ये लगातार 4-5 दिनों तक हुआ है... उनके नाम पर भाजपा का हर उम्मीदवार जाकर वोट मांगता है तो डरने वाली क्या बात है? डायमंड हार्बर में सबने नामांकन किया कोई रोक-टोक नहीं है। अगर आपको पता है कि लोगों का समर्थन आपके साथ है तो आप डरे क्यों हैं? आपसे आधे उम्र से छोटे व्यक्ति को आप नामांकम दाखिल करने नहीं देते। ये पहली बार नहीं हो रहा है। पिछली बार भी एक BSF के ऑफिसर को आपने नामांकन दाखिल करने नहीं दिया था। ये दिखाता है कि भाजपा डरी हुई है।"
01 Jun, 24 11:22 AM
Lok sabha elections 2024 Phase 7 Voting Live:
श्री मुक्तसर साहिब: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपनी पत्नी और बठिंडा लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल और परिवार के साथ वोट डाली। #LokSabhaElections2024
01 Jun, 24 11:19 AM
01 Jun, 24 11:19 AM
01 Jun, 24 11:15 AM
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चार सीट के लिए शनिवार को जारी मतदान के दौरान सुबह नौ बजे तक पहले दो घंटे में 14.35 फीसदी वोट पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 13.72 प्रतिशत, मंडी में 13.81 प्रतिशत, हमीरपुर में 14.67 प्रतिशत और शिमला (सुरक्षित) सीट पर 15.26 प्रतिशत मतदान हुआ।
जिन छह विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ उपचुनाव हो रहे हैं उनमें से धर्मशाला में 12.98 प्रतिशत, लाहौल और स्पीति में 11.95 प्रतिशत, सुजानपुर में 12.59 प्रतिशत, बड़सर में 11 प्रतिशत, गगरेट में 13.18 प्रतिशत और कुटलेहड़ में 14.05 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे खत्म होगा।
01 Jun, 24 11:15 AM
Lok sabha elections 2024 Phase 7 Voting Live:
गाजीपुर, उत्तर प्रदेश: जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने #LokSabhaElections2024 के अंतिम चरण में मतदान किया।
01 Jun, 24 11:14 AM
Lok sabha elections 2024 Phase 7 Voting Live:
बख्तियारपुर, बिहार: #LokSabhaElections2024 के अंतिम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मतदान किया।
01 Jun, 24 11:13 AM
Lok sabha elections 2024 Phase 7 Voting Live:
अमृतसर, पंजाब: मतदान करने के बाद भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, "मत का प्रयोग बहुत महत्वपूर्ण है। देश में अगले 5 साल एक मजबूत सरकार बने...हर नागरिक को वोट करना चाहिए...."
01 Jun, 24 11:12 AM
Lok sabha elections 2024 Phase 7 Voting Live:
जबलपुर (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मोदी जी के नेतृत्व में ही हम पूरे देश में जीत रहे हैं। काशी के परिणाम विजय के नए रिकॉर्ड बनाएंगे। भाजपा इस बार विजय के नए रिकॉर्ड स्थापित करेगी। म.प्र. में भी हम सभी 29 सीटें बड़े अंतर से जीतने वाले हैं..." INDIA गठबंधन द्वारा एग्जिट पोल का बहिष्कार करने पर उन्होंने कहा, "उनको पहले से ही आभास हो गया कि हमारे पक्ष में कुछ आना नहीं है। कौन मीडिया के सवालों का सामना करे इसलिए बचना ज्यादा ठीक है।"
01 Jun, 24 11:11 AM
रामपुर, शिमला (हिमाचल प्रदेश): मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने अपनी मां और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ वोट डालने से पहले शनि मंदिर में पूजा-अर्चना की।
01 Jun, 24 11:10 AM
शिमला, हिमाचल प्रदेश: मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने कहा, "आज बहुत अच्छा दिन है पूरे क्षेत्र से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। केवल विक्रमादित्य सिंह नहीं बल्कि पूरे मंडी क्षेत्र के 14 लाख लोगों की जीत होगी। मिलकर हम विकास कार्
01 Jun, 24 11:04 AM
देश में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में पश्चिम बंगाल की नौ लोकसभा सीट पर सुबह नौ बजे तक 1.63 करोड़ से अधिक मतदाताओं में से 12.63 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य में सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा।
अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजे तक बशीरहाट सीट पर सबसे अधिक 15.66 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि डायमंड हार्बर क्षेत्र में 14.16, मथुरापुर में 13.54, जादवपुर में 13.46, जयनगर में 13.13, बारासात में 12.94, दमदम में 10.86, कोलकाता दक्षिण में 10.16 और कोलकाता उत्तर में 8.92 प्रतिशत मतदान हुआ।
इस चरण में कुल 1.63 करोड़ मतदाता है जिनमें 83.19 लाख पुरुष, 80.20 लाख महिलाएं और 538 ‘ट्रांसजेंडर’ हैं। इस चरण के लिए 17,470 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने अंतिम चरण के लिए 33,000 से अधिक राज्य पुलिसकर्मियों के साथ ही केंद्रीय बलों की 967 कंपनी को तैनात किया है।
01 Jun, 24 11:00 AM
ओडिशा में शनिवार को चुनाव के अंतिम चरण में छह लोकसभा सीटों और 42 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह नौ बजे तक लगभग 7.69 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर संसदीय क्षेत्रों के साथ-साथ इन लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले 42 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से मतदान जारी है। ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एन बी ढल ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी की कुछ खबरों को छोड़कर अब तक 10,882 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सुबह नौ बजे तक 99.61 लाख से अधिक मतदाताओं में से लगभग 7.69 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
ओडिशा में छह संसदीय क्षेत्रों के लिए 66 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि 42 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 394 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इस चरण में कई प्रमुख नेताओं के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा जिनमें विधानसभा अध्यक्ष प्रमिला मलिक, सरकार के मुख्य सचेतक प्रशांत मुदुली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा, ओडिशा के छह मंत्री और चार मौजूदा सांसद शामिल हैं।
01 Jun, 24 11:00 AM
विमानन ईंधन (एटीएफ) के मूल्य में 6.5 प्रतिशत की कटौती की गयी वहीं होटल, रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 69 रुपये की कमी की गयी: तेल कंपनी
01 Jun, 24 11:00 AM
पंजाब के 13 लोकसभा क्षेत्रों में शनिवार को मतदान के पहले दो घंटों में 9.64 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए 11.64 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा।
पंजाब की 13 लोकसभा सीट में से फिरोजपुर में 11.61 प्रतिशत और संगरूर में 11.36 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, अमृतसर में 7.22 प्रतिशत, आनंदपुर साहिब में 9.53 प्रतिशत, बठिंडा में 9.74 प्रतिशत, फरीदकोट में 9.83 प्रतिशत, फतेहगढ़ साहिब में 8.27 प्रतिशत, गुरदासपुर में 8.81 प्रतिशत, होशियारपुर में 9.66 प्रतिशत, जालंधर में 9.34 प्रतिशत, खडूर साहिब में 9.71 प्रतिशत, लुधियाना में 9.08 प्रतिशत और पटियाला में 10.98 प्रतिशत मतदान हुआ।
01 Jun, 24 10:43 AM
01 Jun, 24 10:42 AM
01 Jun, 24 10:42 AM
01 Jun, 24 10:41 AM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान आरंभ होने पर लोगों से शनिवार को बड़ी संख्या में वोट डालने का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘आइए, मिलकर अपने लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बनाएं।’’ पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सभी सीट के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड की कुछ सीट समेत देश में कुल 57 सीट पर मतदान हो रहा है।
मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी इसी चरण में मतदान हो रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में आज मतदान हो रहा है। इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। मुझे विश्वास है कि हमारे युवा और महिला मतदाता वोट डालने के लिए रिकॉर्ड संख्या में आएंगे।’’
01 Jun, 24 10:40 AM
लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीट पर शनिवार को मतदान शुरू हो गया। इस चरण में मतदाता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत 144 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे।
राज्य की इन 13 सीट पर लोकसभा चुनाव के साथ-साथ सोनभद्र जिले की दुद्धी विधानसभा सीट (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) पर उपचुनाव के लिए भी मतदान सुबह शुरू हो गया। राज्य की 13 सीट पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कुल 144 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें 134 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल हैं।
01 Jun, 24 10:40 AM
ओडिशा की शेष 42 विधानसभा सीट के वास्ते चुनाव और हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव भी इसी के साथ हो रहे हैं। चुनाव मैदान में कुल 904 प्रत्याशी मौजूद हैं। इनमें शामिल प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती और अभिनेत्री कंगना रनौत हैं।
इस चरण में लगभग 5.24 करोड़ पुरुष, 4.82 करोड़ महिलाएं और 3,574 ‘ट्रांसजेंडर’ मतदाताओं सहित 10.06 करोड़ से अधिक नागरिक मतदान करने के पात्र हैं। शनिवार को हो रहे मतदान के साथ ही 19 अप्रैल से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।
अब तक 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 486 लोकसभा सीट के लिए मतदान हो चुका है। आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभाओं के लिए भी मतदान हुआ। मतगणना चार जून को होगी।
01 Jun, 24 10:40 AM
लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में शनिवार सुबह केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और सात राज्य की 57 सीट पर मतदान आरंभ हो गया। इस चरण में वाराणसी संसदीय क्षेत्र में भी मतदान हो रहा है जहां से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।
इस चरण में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक, पंजाब की सभी 13 और हिमाचल प्रदेश की चार, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार की आठ, ओडिशा की छह और झारखंड की तीन लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है।
01 Jun, 24 10:39 AM
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विपक्षी दलों पर कन्याकुमारी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ध्यान लगाने पर राजनीति करने का आरोप लगाया। भाजपा ने कहा कि विपक्ष के लोग न तो भारत को समझते हैं और न ही भारतीयता को समझते हैं। भाजपा के प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मोदी भारत राष्ट्र के सांस्कृतिक और पारंपरिक लोकाचार के साथ जीते हैं, जो देश के विभिन्न भागों में स्थित मंदिरों में तथा यहां तक कि बलूचिस्तान जैसे स्थान में भी दिखाई देते हैं।
01 Jun, 24 10:39 AM
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शुक्रवार को दावा किया कि टेलीविजन चैनलों पर एक्जिट पोल की बहसों में भाग नहीं लेने का कांग्रेस का फैसला 'स्पष्ट पुष्टि' है कि विपक्षी दल ने 2024 के लोकसभा चुनाव में हार मान ली है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए शाह ने एक बयान में कहा कि जब से उन्होंने कांग्रेस के मामलों में अहम भूमिका निभानी शुरू की है, तब से कांग्रेस ‘नकारने के मोड’ में है। शाह ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने यह सोच कर चुनाव प्रचार किया कि उसे बहुमत मिलने वाला है लेकिन अब उसे वास्तविकता का एहसास हो गया है और वह जानती है कि कल चुनाव के बाद प्रसारित होने वाले एग्जिट पोल में उसे करारी हार का सामना करना पड़ेगा।’’
01 Jun, 24 10:38 AM
01 Jun, 24 10:14 AM
कांग्रेस पर अमित शाह का हमला
https://www.lokmatnews.in/india/amit-shah-took-jibe-at-congress-for-not-participating-in-the-tv-exit-poll-debate-saying-rahul-gandhi-has-been-in-denial-mode-ever-since-he-took-command-b668/
01 Jun, 24 10:13 AM
01 Jun, 24 10:13 AM
01 Jun, 24 10:13 AM
ओडिशा में राज्य विधानसभा के चौथे चरण के चुनाव में सुबह 9 बजे तक 7.69% मतदान हुआ।
01 Jun, 24 10:12 AM
बिहार में मतदान जारी
01 Jun, 24 10:12 AM
Lok sabha elections 2024 Phase 7 Voting Live: कंगना ने डाला वोट
01 Jun, 24 10:12 AM
01 Jun, 24 09:44 AM
https://www.lokmatnews.in/india/lok-sabha-election-2024-opinion-polls-vs-exit-polls-heres-what-you-need-to-know-b555/
01 Jun, 24 08:42 AM
01 Jun, 24 08:41 AM
https://www.lokmatnews.in/india/lok-sabha-elections-phase-7-from-cm-yogi-adityanath-raghav-chadha-to-jp-nadda-these-leaders-cast-their-votes-see-video-b668/
01 Jun, 24 08:40 AM
https://www.lokmatnews.in/india/lok-sabha-elections-phase-7-from-cm-yogi-adityanath-raghav-chadha-to-jp-nadda-these-leaders-cast-their-votes-see-video-b668/
01 Jun, 24 08:39 AM
01 Jun, 24 08:39 AM
लोकसभा चुनाव का आज सातवां चरण है
01 Jun, 24 08:39 AM
01 Jun, 24 08:38 AM
जेपी नड्डा ने लोगों से की वोटिंग की अपील
01 Jun, 24 08:38 AM
Lok sabha elections 2024 Phase 7 Voting Live
01 Jun, 24 08:38 AM
Lok sabha elections 2024 Phase 7 Voting Live
01 Jun, 24 08:30 AM
https://www.lokmatnews.in/india/lok-sabha-elections-phase-7-know-main-points-of-the-seventh-phase-of-voting-in-10-points-the-contest-in-these-states-is-interesting-b668/
01 Jun, 24 07:48 AM
https://www.lokmatnews.in/india/lok-sabha-elections-phase-7-know-main-points-of-the-seventh-phase-of-voting-in-10-points-the-contest-in-these-states-is-interesting-b668/
01 Jun, 24 07:28 AM
Lok sabha elections 2024 Phase 7: सातवें चरण के मतदान के लिए मोक टेस्ट किया जा रहा है।
01 Jun, 24 07:16 AM
Lok sabha elections 2024 Phase 7 Voting Live: यूपी में वोटिंग शुरू
01 Jun, 24 07:15 AM
आप सांसद राघव चड्ढा ने डाला वोट
01 Jun, 24 07:15 AM
सीएम योगी ने अपने क्षेत्र से वोट डाला है
01 Jun, 24 07:14 AM
देखिए राघव चड्ढा ने क्या कहा?
01 Jun, 24 06:45 AM
ओडिशा में भी मतदान की तैयारी
01 Jun, 24 06:43 AM