लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: चाचा पशुपति कुमार पारस को झटका देंगे चिराग, कहा- हाजीपुर लोकसभा सीट से मां रीना लड़ेंगी चुनाव, दिवंगत पिता राम विलास पासवान का गढ़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2024 13:23 IST

Lok Sabha Elections 2024: हाजीपुर लोकसभा सीट चिराग के दिवंगत पिता राम विलास पासवान का गढ़ है, जहां से उनके चाचा पशुपति कुमार पारस वर्तमान सांसद हैं और वह इस सीट को छोड़ने को तैयार नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देचिराग ने हाजीपुर में एक विशाल रैली को संबोधित किया।मां रीना को भीड़ के सामने "माताजी" के रूप में पेश किया गया और सम्मानित किया गया। रीना को 2024 में इस सीट से चुनाव लड़ाना चाहते हैं।

Lok Sabha Elections 2024: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपनी मां रीना को हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने का मंगलवार को संकेत दिया। हाजीपुर लोकसभा सीट चिराग के दिवंगत पिता राम विलास पासवान का गढ़ है, जहां से उनके चाचा पशुपति कुमार पारस वर्तमान सांसद हैं और वह इस सीट को छोड़ने को तैयार नहीं है।

चिराग ने हाजीपुर में एक विशाल रैली को संबोधित किया, जहां उनकी मां रीना को भीड़ के सामने "माताजी" के रूप में पेश किया गया और सम्मानित किया गया। वह रीना को 2024 में इस सीट से चुनाव लड़ाना चाहते हैं।

जमुई से सांसद ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हाजीपुर के लोग इस बार एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे जब वे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को वोट देंगे। उन्होंने रैली के दौरान अपनी मां को चुनावी मैदान में उतारने के अपने इरादे पर स्पष्ट रूप से कुछ भी कहने से परहेज किया।

टॅग्स :चिराग पासवानरामविलास पासवानहाजीपुरबिहारलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम