लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "मोदीजी तो विश्वगुरु हैं, क्यों नहीं लड़ते हैं दक्षिण से चुनाव", पवन खेड़ा ने राहुल गांधी पर नरेंद्र मोदी के किये तंज पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 5, 2024 08:56 IST

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पार्टी सांसद राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई 'डरो मत' के तंज पर हमला करते हुए सवाल किया कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण भारत से चुनाव क्यों नहीं लड़ते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपवन खेड़ा ने राहुल गांधी पर पीएम मोदी द्वारा की गई 'डरो मत' के हमले का जवाब दियाखेड़ा ने कहा कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण भारत से चुनाव क्यों नहीं लड़ते हैंउन्होंने कहा कि वो तो विश्व गुरु हैं, आखिर क्यों नहीं लड़ते हैं दक्षिण से चुनाव, उन्हें डर क्यों लगता है?

भोपाल:कांग्रेस मीडिया सेल के प्रमुख पवन खेड़ा ने बीते शनिवार को पार्टी सांसद राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई 'डरो मत' के तंज पर हमला करते हुए सवाल किया कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण भारत से चुनाव क्यों नहीं लड़ते हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पवन खेड़ा ने कहा, "कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दक्षिण से चुनाव लड़ने की चुनौती दे रही है। राहुल गांधी तो दक्षिण से, उत्तर से कहीं से भी चुनाव लड़ते हैं। पीएम मोदी क्यों नहीं दक्षिण भारत से चुनाव लड़ते हैं? वह देश के प्रधानमंत्री हैं, वह तो विश्व गुरु हैं। आखिर क्यों नहीं लड़ जाते हैं दक्षिण से चुनाव? उन्हें डर क्यों लगता है?"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस आरोप पर कि कांग्रेस जजिया कर लगाना चाहती है, यह कर मध्यकालीन भारत में हिंदुओं पर लगाया जाता था, खेड़ा ने कहा, "पहले, उनसे पूछें कि क्या उन्होंने घोषणापत्र पढ़ा है। यदि उन्होंने पढ़ा है तो उनसे पूछें कि किस बारे में उन्होंने घोषणापत्र पढ़ा है।" पेज लिखा है। क्या उन्होंने पीएम मोदी की तरह झूठ बोलना शुरू कर दिया है? योगी को झूठ नहीं बोलना चाहिए।''

आदित्यनाथ के इस आरोप पर कि कांग्रेस गोमांस को बढ़ावा देना चाहती है, कांग्रेस नेता खेड़ा ने कहा, "हम भाजपा को चुनौती दे रहे हैं कि उन्होंने गोमांस कंपनियों से 250 करोड़ रुपये लिए हैं। यह खुली जानकारी है। किरण रिजिजू ने खुले तौर पर कहा है कि वह गोमांस खाते हैं। आखिर वो मोदी कैबिनेट में क्या कर रहे हैं?"

पवन खेड़ा ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन पर बोलते हुए कहा, "हम बड़ी संख्या में सीटों पर आगे हैं। कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर है। हम अगले दो दिनों में बूथ प्रबंधन में लगे हुए हैं। हमें विश्वास है कि हम इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते शनिवार को कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी मुगल बादशाह औरंगजेब के जजिया कर को लागू करना चाहती है।

सीएम योगी ने यह टिप्पणी शनिवार को मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए की। वह लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गुना संसदीय सीट से बीजेपी उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में प्रचार करने के लिए पहुंचे थे।

सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ''आपने कांग्रेस का घोषणा पत्र देखा होगा और आपने मुगलवंश के क्रूर बादशाह औरंगजेब का नाम भी सुना होगा। एक सभ्य मुस्लिम परिवार भी अपने बेटे का नाम औरंगजेब नहीं रखता। औरंगजेब इतना क्रूर मुगल राजा था कि उसने हिंदुओं पर जजिया कर लगाया था। आज कांग्रेस भी अपने घोषणापत्र में जजिया कर की बात कर रही है।"

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव चार चरणों में हो रहे हैं। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ था और दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को संपन्न हुआ था। अगले दो चरण 7 मई और 13 मई को आयोजित किए जाएंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024राहुल गांधीPawan Kheraनरेंद्र मोदीकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम