लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "महाराष्ट्र की 48 सीटें कांग्रेस या शिवसेना नहीं, 'महाविकास अघाड़ी' जीतेगी", संजय राउत ने कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग के टशल पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 5, 2024 11:10 IST

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि सूबे की सभी 48 सीटें महाविकास अघाड़ी जीत रही है न कि गठबंधन का कोई एक घटक।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र की सभी 48 सीटें महाविकास अघाड़ी जीत रही है, न कि कांग्रेस या शिवसेनाउद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कांग्रेस के बालासाहेब थोराट के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कीशिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के बीच महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर काफी तीखा संघर्ष हो रहा है

मुंबई: राज्यसभा सांसद और उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र की सभी 48 सीटें महाविकास अघाड़ी जीत रही है न कि गठबंधन का कोई एक घटक। उनकी टिप्पणी कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट द्वारा उद्दव की शिवसेना द्वारा सांगली  सहित कुछ सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा पर चिंता व्यक्त करने के बाद आई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार संजय राउत ने कहा, "महाराष्ट्र की सभी 48 सीटें महाविकास अघाड़ी की हैं, न कि शिवसेना (यूबीटी) या कांग्रेस या एनसीपी (शरद पवार गुट) की। शिवसेना (यूबीटी) का महाविकास अघाड़ी में सभी 48 सीटें जीतने का स्पष्ट दृष्टिकोण है।"

राउत ने बालासाहेब थोराट के बयान का जिक्र करते हुए कहा, "हो सकता है कि सांगली लोकसभा सीट शिवसेना के पास होने से कुछ लोग नाराज हो सकते हैं लेकिन हम अघाड़ी की जीत के लिए दृढ संकल्पित हैं।"

उन्होंने कहा, ''अमरावती और कोल्हापुर हमारी सीटें थीं, लेकिन हमने अपने कार्यकर्ताओं को समझाया। अगर सांगली में कांग्रेस के कुछ लोग नाराज हैं, तो उन्हें समझाना शीर्ष नेतृत्व की जिम्मेदारी है। हम सांगली की सीट जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।''

मालूम हो कि संजय राउत के इस बयान से पहले बालासाहेब थोराट ने बीते मार्च में कहा था, "शिवसेना को मुंबई साउथ सेंट्रल और सांगली के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं करनी चाहिए थी। इन सीटों पर अभी भी चर्चा हो रही है।"

शिवसेना (यूबीटी) ने मुंबई दक्षिण मध्य संसदीय क्षेत्र से वरिष्ठ नेता अनिल देसाई और सांगली से चंद्रहार पाटिल को उम्मीदवार बनाया है। इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

पार्टी ने भिवंडी की सीट से सुरेश म्हात्रे को मैदान में उतारा है और बीड सीट से बजरंग सोनावणे उम्मीदवार होंगे। पार्टी ने बारामती लोकसभा सीट से सुप्रिया सुले को मैदान में उतारा है। वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। सुले 2009 से इस सीट से सांसद हैं।

वहीं प्रकाश अंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन आघाड़ी के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत टूटने के बाद यूबीटी सेना कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) के साथ गठबंधन में महाराष्ट्र चुनाव लड़ रही है।

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव पांच चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। 2019 के चुनावों में, भाजपा 23 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, उसके बाद 18 सीटों के साथ शिवसेना (अविभाजित) थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव २०२४संजय राउतशिव सेनाकांग्रेसबालासाहेब थोराट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील