लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "चुनाव खत्म होने दीजिए, 3 महीने में बिखर जाएगी कांग्रेस", बसवराज बोम्मई ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पार्टी को बताया आतंरिक कलह का शिकार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 19, 2024 09:20 IST

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सूबे की सत्ताधारी कांग्रेस सरकार पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव बीतने के तीन महीने के भीतर कांग्रेस पार्टी में बड़ा बिखराव होगा और पार्टी कई हिस्सों में विभाजित हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव बीतने के बाद कांग्रेस पार्टी में होगा बड़ा बिखराव होगा, पार्टी विभाजित हो जाएगीकर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बसवराज बोम्मई ने किया दावा बोम्मई ने कहा कि राज्य की सिद्धारमैया सरकार भारी आंतरिक कलह से जूझ रही है

बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बसवराज बोम्मई ने बीते सोमवार को सूबे की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव बीतने के तीन महीने के भीतर कांग्रेस पार्टी में बड़ा बिखराव होगा और पार्टी कई हिस्सों में विभाजित हो जाएगी।

समाचार वेबसाइट द न्यूज मिनट के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की विजय के बाद परिणाम का सीधा असर सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर दिखाई देगा।

उन्होंने कहा, ''यह बात किसी से छुपी नहीं है कि राज्य की सिद्धारमैया सरकार भारी आंतरिक कलह से जूझ रही है और यही कारण है कि कर्नाटक में कांग्रेस की मौजूदा सरकार लंबे समय तक नहीं टिकने वाली है।''

बोम्मई ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि गडग-हावेरी निर्वाचन क्षेत्र के मौजूदा सांसद शिवकुमार उदासी ने बहुत सारे विकास कार्य किए हैं और केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निश्चित रूप से तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और गडग-हावेरी लोकसभा क्षेत्र में पार्टी फिर से जीतकर मोदीजी को प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देगी।।"

पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या बसवराज बोम्मई गडग-हावेरी सीट पर आधे-अधूरे मन से चुनाव लड़ रहे हैं, उन्होंने कहा, "भाजपा कैडर की पार्टी और जब पार्टी आलाकमान अपने किसी कार्यकर्ता को चुनाव लड़ने का निर्देश देती है तो पिर ऐसा सवाल नहीं उठता है।"

उन्होंने कहा कि वह गडग-हावेरी सीट पर अपने सामने खड़े होने वाले कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी का सम्मान करेंगे और निर्वाचन क्षेत्र से खड़े होने वाले किसी भी प्रत्याशी को हल्के में नहीं लेंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024कर्नाटकBasavaraj Bommaiकांग्रेससिद्धारमैयाSiddaramaiah
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?