लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections: मैं अब एक स्वतंत्र पंछी हूं, तृणमूल कांग्रेस के विधायक तापस रॉय ने दिया इस्तीफा, इस बात से खफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2024 17:33 IST

Lok Sabha Elections 2024: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके आवास पर जनवरी में छापा मारे जाने पर उनके साथ खड़े नहीं होने के लिए नेतृत्व की आलोचना की।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। विधायक पद से अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिया है। निराशा व्यक्त करते हुए सोमवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया।

Lok Sabha Elections 2024: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तापस रॉय ने पार्टी की कार्यप्रणाली पर निराशा व्यक्त करते हुए सोमवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। रॉय ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है, जब देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने विधायक पद से अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिया है।’’ संवाददाताओं से बातचीत के दौरान रॉय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके आवास पर जनवरी में छापा मारे जाने के समय उनके साथ खड़े नहीं होने के लिए पार्टी नेतृत्व की आलोचना की।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के उप मुख्य सचेतक और बड़ानगर सीट से विधायक रॉय ने सोमवार अपराह्न अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी को सौंप दिया। इससे पहले उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी गहरी निराशा व्यक्त की और पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी पर ‘‘बुरे वक्त’’ में उनका साथ छोड़ने का आरोप लगाया।

रॉय के इस्तीफे के बाद इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि रॉय भाजपा में शामिल होंगे या राज्य के किसी अन्य विपक्षी दल का दामन थामेंगे। रॉय ने कहा कि वह इस सबंध में ‘‘उचित समय’’ पर निर्णय लेंगे। रॉय को समझाने के अपने आखिरी प्रयास में मंत्री ब्रत्य बसु और पूर्व तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष सोमवार सुबह उनके आवास पर पहुंचे।

इसके बावजूद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। रॉय का उत्तरी कोलकाता क्षेत्र से पार्टी के सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय के साथ कथित तौर पर मतभेद चल रहा है और वह पिछले कुछ समय से पार्टी कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए थे।

रॉय ने मध्य कोलकाता में अपने आवास पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए इस साल 12 जनवरी को ईडी के छापे के बाद उनके साथ खड़े नहीं होने के लिए पार्टी नेतृत्व की आलोचना की। रॉय ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा में कहा कि ईडी शाहजहां शेख को निशाना बना रही है। मैं उम्मीद कर रहा था कि वह मेरे घर पर छापे के बारे में भी एक या दो शब्द बोलेंगी, लेकिन उन्होंने एक शब्द भी नहीं बोला।’’

 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024टीएमसीममता बनर्जीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप