लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "कांग्रेस और सपा के कार्यकर्ता हर दिन अराजकता, बवाल और भगदड़ जैसे हालात पैदा किये हुए हैं', योगी आदित्यनाथ ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 22, 2024 13:25 IST

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे हर दिन अराजकता और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस और समाजवादी पार्टी हर दिन अराजकता और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा करती हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर कसा तंजसीएम योगी ने कहा कि दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता अपने नेताओं का सम्मान नहीं करते हैं

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे हर दिन अराजकता और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा करते हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद सत्ता में आने पर विरासत टैक्स की धमकी देते हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार जौनपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, ''सपा बहुत खराब स्थिति में है। यह एक क्षेत्रीय पार्टी है और 60-62 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सत्ता से मीलों दूर हैं। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता अपने नेताओं का सम्मान नहीं कर रहे हैं, वे हर दिन अराजकता, हंगामा और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा करते हैं।”

उन्होंने इंडिया ब्लॉक गठबंधन के दो सहयोगियों पर निशाना साधते हुए कहा, "यह कोई छिपी हुई बात नहीं है कि जब वे सत्ता में थे तो उन्होंने यूपी में लोगों का शोषण किया था। भाजपा लोकसभा चुनाव में 400 सीटें हासिल करने के अपने लक्ष्य के करीब पहुंच रही है। हम जौनपुर सीट भी जीतना चाहते हैं। मैं यहां आपसे यही अपील करने आया हूं।"

सीएम योगी ने दावा किया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी अगर सत्ता में आई तो वो विरासत टैक्स वापस लाएंगे। उन्होंने कहा, "कांग्रेस और सपा कहते हैं कि वे विरासत टैक्स लाएंगे। यह विरासत टैक्स और कुछ नहीं बल्कि औरंगजेब का 'जजिया' है। 'जजिया' वो कर है, जो हिंदुओं से लिया जाता था। औरंगजेब ने हिंदुओं से कहा था कि या तो वे इस्लाम अपना लें या 'जजिया' अदा करें।"

सीएम योगी ने कहा, 'हमें औरंगजेब की आत्मा को बेनकाब करने की जरूरत है, जो कांग्रेस और सपा के गठबंधन के माध्यम से प्रवेश कर रही है।'

मालूम हो कि कांग्रेस और सपा गठबंधन करके चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक सीटों का योगदान देने वाले उत्तर प्रदेश में सभी सात चरणों में मतदान हो रहा है। दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे पर हुए समझौते के मुताबिक समाजवादी पार्टी 63 सीटों पर जबकि कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

2024 के लोकसभा चुनाव सात चरणों में 19 अप्रैल से 1 जून तक हो रहे हैं। पहले पांच चरणों का मतदान 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को हुआ था। अगले दो चरण का मतदान 25 मई और 1 जून को होंगे। मतगणना और परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४योगी आदित्यनाथकांग्रेससमाजवादी पार्टीBJPजौनपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी