लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: बसपा ने 12 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, लखनऊ से राजनाथ सिंह के सामने सरवर मलिक को उतारा मैदान में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2024 19:48 IST

बसपा कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, पार्टी ने गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, मैनपुरी, खीरी, उन्नाव, मोहनलालगंज (अजा), लखनऊ, कन्नौज, कौशांबी (अजा), लालगंज (अजा) और मिर्जापुर सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देबहुजन समाज पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को 12 उम्मीदवारों की सूची घोषित कीदकिशोर पुंडीर गाजियाबाद से पार्टी के उम्मीदवार होंगेपार्टी ने राजधानी लखनऊ से सरवर मलिक को मैदान में उतारा है

Uttar Pradesh Lok Sabha Elections 2024: बहुजन समाज पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को 12 उम्मीदवारों की सूची घोषित की। बसपा कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, पार्टी ने गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, मैनपुरी, खीरी, उन्नाव, मोहनलालगंज (अजा), लखनऊ, कन्नौज, कौशांबी (अजा), लालगंज (अजा) और मिर्जापुर सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। 

पार्टी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि नंदकिशोर पुंडीर गाजियाबाद से पार्टी के उम्मीदवार होंगे, जबकि हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय अलीगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने मथुरा से अपना उम्मीदवार बदल दिया है और अब कमलकांत उपमन्यु की जगह सुरेश सिंह चुनावी मैदान में होंगे। यहां उनका मुकाबला निवर्तमान सांसद हेमा मालिनी से होगा। 

इसी तरह गुलशन देव शाक्य मैनपुरी से, अंशय कालरा खीरी से, अशोक कुमार पांडे उन्नाव से और राजेश कुमार उर्फ मनोज प्रधान मोहनलालगंज (अजा) से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने राजधानी लखनऊ से सरवर मलिक, कन्नौज से इमरान बिन जफर, कौशांबी (अजा) से शुभ नारायण, लालगंज (अजा) से डॉ. इंदु चौधरी और मिर्ज़ापुर से मनीष त्रिपाठी को मैदान में उतारा है। 

सरवर मलिक ने बसपा उम्मीदवार के रूप में लखनऊ उत्तर सीट से 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे। उनकी पत्नी शाहीन बानो ने 2023 में लखनऊ से महापौर का चुनाव लड़ा था लेकिन नाकामयाब रहीं थीं। राजधानी में भारतीय जनता पार्टी की ओर से निवर्तमान सांसद एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक बार फिर मैदान में हैं जबकि समाजवादी पार्टी ने रविदास मेहरोत्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

उन्नाव सीट पर चुनाव लड़ रहे अशोक पांडे हिंदी अखबारों से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार हैं। यहां उनका मुकाबला भाजपा के निवर्तमान सांसद साक्षी महाराज से होगा। पार्टी के एक नेता ने बताया कि इंदु चौधरी बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से जुड़ी शिक्षाविद हैं। उन्होंने कहा कि मोहनलालगंज सीट से उम्मीदवार राजेश कुमार लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं। बहुजन समाज पार्टी की यह तीसरी सूची है। पार्टी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा पहले ही कर चुकी है। 

(इनपुट- भाषा)

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बहुजन समाज पार्टी (बसपा)लखनऊगाज़ियाबादमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर