लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "राजस्थान में भाजपा सभी 25 सीटें जीतेगी, कांग्रेस वोट के लिए तुष्टिकरण का खेल कर रही है", राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 28, 2024 09:09 IST

राजस्थान में भाजपा सरकार के मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा राजस्थान की सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में भाजपा राजस्थान की सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज करेगीराजस्थान में भाजपा सरकार के मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने किया दावाराठौड़ ने कहा कि कांग्रेस वोट बैंक को मजबूत करने के लिए राजनीतिक तुष्टीकरण में लगी हुई है

रंगारेड्डी: राजस्थान में भाजपा सरकार के मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने बीते शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा राजस्थान की सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, "2014 और 2019 में लोगों ने पीएम मोदी को सभी 25 सीटें दीं और 2024 में भी यह तय है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी सभी 25 लोकसभा की सीटें जीतेगी।"

एएनआई से बात करते हुए भाजपा नेता राठौड़ ने दावा किया कि कांग्रेस अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए राजनीतिक तुष्टीकरण में लगी हुई है।

उन्होंने कहा, "जब अंग्रेज भारत से चले गए, तो उनकी 'फूट डालो और राज करो' की नीति हमारे किताब में सिमट कर रह गई। कांग्रेस झूठ फैलाकर उसी 'फूट डालो और राज करो' नीति का पालन कर रही है। कांग्रेस केवल राजनीतिक तुष्टीकरण में लगी हुई है, उन्हें उसके अलावा और कोई काम नहीं है। वे वोट भटकाने की कोशिश कर रहे हैं और लोगों को डरा रहे हैं।”

मालूम हो कि राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। राजस्थान में दूसरे चरण का मतदान टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां में हुआ।

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राजस्थान की सभी 25 संसदीय सीटें जीतीं। हालांकि, 2019 में भाजपा को 24 सीटें मिलीं, जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) अन्य शेष सीट सुरक्षित करने में सफल रही।

19 अप्रैल को आम चुनाव के पहले चरण में 12 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ। सात चरण के संसदीय चुनाव का तीसरा चरण 7 मई को और अंतिम चरण 1 जून को होगा और वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024राजस्थान लोकसभा चुनाव २०२४राजवर्द्धन सिंह राठौड़BJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम