लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: लालू यादव चक्रव्‍यूह में फंसे नीतीश कुमार!, 18 साल से बिहार सियासत में ध्रुवी बने एनडीए के सहारे पार लगाना चाहते हैं चुनावी नैया

By एस पी सिन्हा | Updated: January 20, 2024 16:11 IST

Lok Sabha Elections 2024 Bihar Politics: नीतीश कुमार ने अपनी सियासत की शुरुआत ही राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के खिलाफ की रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार पिछले 18 साल से बिहार की सियासत के ध्रुवी बने हुए हैं। मुख्यमंत्री हमेशा नीतीश कुमार ही बनते हैं।नीतीश कुमार ही बिहार को लालू के जंगलराज वाले दौर से बाहर निकाल पाए।

Lok Sabha Elections 2024 Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा महागठबंधन की सरकार में 'ऑल इज वेल' होने का दावा भले ही किया जा रहा हो, लेकिन बढी सियासी गतिविधियों से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सरकार इस वक्त तलवार की नोक पर है। कभी भी सियासी झंझावात के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

दरअसल, नीतीश कुमार ने अपनी सियासत की शुरुआत ही राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के खिलाफ की रही है। यही कारण है कि नीतीश कुमार पिछले 18 साल से बिहार की सियासत के ध्रुवी बने हुए हैं। यह नीतीश की ’पॉलिटिकल ट्रीक’ ही है कि विधायक भले ही कम जीत पाते हो और सहयोगी कोई भी हो, मुख्यमंत्री हमेशा नीतीश कुमार ही बनते हैं।

इन सबके बीच सियासत के जानकारों का कहना है कि जिस पार्टी का गठन ही राजद के विरोध में हुआ हो, उसके साथ दोस्ती कितनी दिन चलेगी? नीतीश कुमार ही बिहार को लालू के जंगलराज वाले दौर से बाहर निकाल पाए। यही वजह है कि वह अक्सर मंचों से लालू के जंगलराज पर हमला करते रहते हैं।

कई बार तो ऐसा हुआ है कि मंच पर तेजस्वी यादव भी बैठे थे और नीतीश ने लालू-राबड़ी शासनकाल की चर्चा छेड़ दिया करते हैं। दरअसल, नीतीश कुमार दिल से राजद के साथ जुड़ ही नहीं सकते हैं। भले ही सत्ता में साथ रहें, लेकिन दिल मिलन कठिन है। उसी तरह से लालू यादव भी नीतीश कुमार को कभी दिल से नही अपना पाए हैं।

जानकारों का कहना है कि लालू ने नीतीश से समझौता सिर्फ अपने बेटों को जगह पर स्थापित करने के लिए किया है। लालू अपने छोटे बेटे तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और इसके लिए वह नीतीश के खिलाफ षड़यंत्र रच रहे थे। उन्होंने नीतीश को पीएम बनाने का सपना दिखाकर भाजपा से दूसरी बार अलग किया और विपक्षी गठबंधन में खेला कर दिया।

इंडी गठबंधन में उन्होंने नीतीश की मेहनत को कांग्रेस के खाते में डाल दिया और ललन सिंह के सहारे जदयू को तोड़ने की रणनीति बना ली। हालांकि, समय रहते नीतीश कुमार को इसका पता चल गया और ललन सिंह पर गाज गिर गई। इसके बाद से नीतीश को लालू भी खटक रहे हैं। उधर, नीतीश कुमार की नाराजगी के कारण सियासत तेज हो गई है।

चर्चा है कि नीतीश कुमार एक बार फिर से पाला बदलकर एनडीए के साथ जाने की तैयारी कर रहे हैं। भाजपा के चुनावी चाणक्य समझे जाने वाले अमित शाह की ओर से ही हरी झंडी मिल चुकी है। इस बीच लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने राम मंदिर को लेकर देश में माहौल बना दिया है।

बिहार में राजद का भी वोट बैंक भी खिसक रहा है। कारण कि राजद नेताओं के सनातन विरोधी बयानबाजी भी यादवों के एक बड़े तबके को पसंद नहीं आ रहा है। वहीं मुस्लिम वोट भी राजद से खिसक रहा है। नीतीश कुमार ने इस माहौल को अच्छे से भांप लिया है कि अगर वह भी विपक्षी गठबंधन का हिस्सा रहे तो उनको भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ऐसे में अपनी पार्टी के वजूद को बचाने की कवायद में उन्हें एनडीए के सहारे की आवश्यकता महसूस होने लगी है। शायद यही कारण है कि नीतीश कुमार का मन एक बार फिर से डोलने लगा है। लेकिन अभी कुछ शर्तों पर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से मिलन में देरी होने की संभावना जताई जा रही है।

टॅग्स :नीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवबिहारपटनालोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप