लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "अरविंद केजरीवाल अब 'केजरी-भ्रष्टाचार-वाल' हैं, जेल से बचने के लिए उन्होंने इंडिया गठबंधन बनाया है", शिवराज सिंह चौहान ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 15, 2024 08:57 IST

शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि वो भ्रष्टाचार की दीवार बन गए हैं और इस चुनाव में विपक्षी गठबंधन का सफाया हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार की दीवार बन गए हैंअरविंद केजरीवाल ने खुद को जेल जाने से रोकने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया शिवराज ने कहा कि आधे आप नेता जेल में हैं और आधे जमानत पर हैं, ये लोग बेहद भ्रष्ट हैं

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और इंडिया ब्लॉक के प्रमुख नेता अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि वो भ्रष्टाचार की दीवार बन गए हैं और इस चुनाव में विपक्षी गठबंधन का सफाया हो जाएगा।

शिवराज सिंह ने कहा, "विपक्षी गठबंधन इंडिया ने केवल और केवल लालच और भ्रष्ट नीतियों के लिए गठबंधन किया है क्योंकि इनमें कुछ भी समान नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने खुद को जेल जाने से रोकने के लिए यह गठबंधन बनाया है। केजरीवाल भ्रष्टाचार की दीवार बन गए हैं। वो जेल के अंदर जाकर अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं, इसलिए कुछ भी बोलते रहते हैं। देश की जनता सच्चाई जानती है और वे पूरे देश से इंडिया गठबंधन को खत्म करने जा रहे हैं।''

पूर्व मुख्यमंत्री ने अरविंद केजरीवाल पर यह हमला बीते मंगलवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी के लिए प्रचार करते हुए किया।

इससे पहले एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा, "अरविंद केजरीवाल अब 'केजरी-भ्रष्टाचार-वाल' हैं। वह भ्रष्टाचार की दीवार बन गए हैं। जहां भी उनकी पार्टी जीतती है, वे भ्रष्टाचार करते हैं। कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था कि अन्ना हजारे के आंदोलन के निकले अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में शामिल होंगे। आधे आप नेता जेल में हैं और आधे जमानत पर हैं।"

गौरतलब है कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के मौजूदा सांसद मनोज तिवारी कांग्रेस के कन्हैया कुमार के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। दिल्ली की सभी सात सीटों पर 25 मई को वोट डाले जाएंगे।

इससे पहले मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर उन्हें कैद कर उनके चुनाव अभियान में बाधा डालने का आरोप लगाया था।

आम चुनाव से पहले हरियाणा के कुरूक्षेत्र में एक रोड शो के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैं आप सभी से मिलने के लिए सीधे जेल से आ रहा हूं। मैं 50 दिनों तक जेल में रहा और 5 किलो वजन कम हो गया। 16 मार्च को चुनाव घोषित हुएऔर 21 मार्च को मुझे गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा के इरादे ख़राब थे यानी वे नहीं चाहते थे कि मैं चुनाव प्रचार करूं। मुझे प्रचार करने का अवसर देने के लिए मैं सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देता हूं।”

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024दिल्ली लोकसभा चुनाव २०२४शिवराज सिंह चौहानअरविंद केजरीवालBJPआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party (AAP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर