लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: चार विधायकों पर दांव, माकपा ने केरल की 15 लोकसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2024 18:08 IST

Lok Sabha Elections 2024: वरिष्ठ नेता थॉमस आइजैक और शैलजा भी आगामी आम चुनावों में अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता से विधायक बने मुकेश और वी. जॉय को भी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए चुना गया है। ए.एम. आरिफ (लोकसभा) और ई. करीम (राज्यसभा) को भी उम्मीदवारों की सूची में शामिल किया गया है।भाकपा ने केरल की चार लोकसभा सीट के लिये सोमवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

Lok Sabha Elections 2024: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने मंगलवार को केरल की 15 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, जिनमें राज्य की पूर्व मंत्री के.के. शैलजा और टी.एम. थॉमस आइजैक के नाम भी शामिल हैं। इसके गठबंधन सहयोगियों - भाकपा और केरलकांग्रेस (एम) ने पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। माकपा के राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की। माकपा ने देवस्वओम मंत्री के. राधाकृष्णन सहित अपने चार मौजूदा विधायकों को प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता थॉमस आइजैक और शैलजा भी आगामी आम चुनावों में अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार हैं।

अभिनेता से विधायक बने मुकेश और वी. जॉय को भी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए चुना गया है। इसके अतिरिक्त, दो मौजूदा सांसदों - ए.एम. आरिफ (लोकसभा) और ई. करीम (राज्यसभा) को भी उम्मीदवारों की सूची में शामिल किया गया है।

केरल में लोकसभा की 20 सीट है। भाकपा ने केरल की चार लोकसभा सीट के लिये सोमवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इनमें से वायनाड सीट से पार्टी ने वरिष्ठ नेता एनी राजा को उतारने का फैसला किया है, जहां से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी फिलहाल सांसद हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024केरलपिनाराई विजयनराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील