लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: 'PM नरेंद्र मोदी का 2025 में रिटायरमेंट, अमित शाह होंगे प्रधानमंत्री', CM अरविंद केजरीवाल ने फिर किया दावा

By आकाश चौरसिया | Updated: May 16, 2024 11:39 IST

Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने लखनऊ की संयुक्त रूप से रखी गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि साल 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिटायरमेंट होगा और उनके बाद अमित शाह अगले पीएम होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल का दावउन्होंने आगे कहा कि अगले पीएम अमित शाह होंगेइसके साथ उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आई तो सीएम योगी को 2 महीने के अंदर हटाया जाएगा

Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लखनऊ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एक बार फिर से दोहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई, 2025 में रिटायर होंगे और उनके बाद देश के अगले प्रधानमंत्री अमित शाह होंगे। इस दौरान उनके साथ पार्टी सांसद संजय सिंह और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद थे।

इस दौरान आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली सीएम ने चार मुद्दों पर बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) लोकसभा चुनाव 2024 नहीं जीत रही है। इसके साथ उन्होंने कहा अगर भाजपा सत्ता में आई तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 2-3 महीने के अंदर उनके पद से हटा दिया जाएगा। तीसरा, भाजपा सत्ता में आते ही संविधान बदलने जा रही है और एससी, एसटी का आरक्षण हटा दिया जाएगा। चौथा, 4 जून को इंडिया गठबंधन सत्ता में आ रही है।

उन्होंने कहा कि 17 सितंबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 वर्ष के पूरे हो जाएंगे। पीएम मोदी ने निर्णय ले लिया है कि उनके उत्तराधिकारी अमित शाह होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लेकर फिलहाल अभी कुछ नहीं कहा है और ये भी नहीं साफ किया कि वो 75 वर्ष की उम्र में रिटायर हो जाएंगे। ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस नियम को बनाया और मुझे आशा है कि पीएम मोदी इस फॉलो करेंगे। 

सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को उत्पाद शुल्क नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री को अंतरिम जमानत दी थी। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने केजरीवाल को 2 जून को आत्मसमर्पण करने को कहा है। समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी विपक्षी इंडिया गुट के घटक हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024अखिलेश यादवअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे