लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: 'रायबरेली में कमल खिला दो 400 पार अपने आप हो जाएगा', कांग्रेस के गढ़ में बोले अमित शाह

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 12, 2024 15:16 IST

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने बीजेपी को वोट देने के साथ ही एक खास अपील भी की।

Open in App
ठळक मुद्दे रायबरेली में कमल खिला दो 400 पार अपने आप हो जाएगा - अमित शाहयहाँ से जीतने के बाद सोनिया जी या उनका परिवार रायबरेली कितनी बार आया है? अमित शाहरायबरेली से इस चुनाव में राहुल गांधी मैदान में हैं

Lok Sabha Elections 2024: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने बीजेपी को वोट देने के साथ ही एक खास अपील भी की। शाह ने कहा कि रायबरेली में कमल खिला दो 400 पार अपने आप हो जाएगा। दरअसल रायबरेली को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है और यहां से इस चुनाव में राहुल गांधी मैदान में हैं।

अमित शाह ने कहा, "देश भर में जहां जाते हैं 400 पार के नारे लगते हैं। 400 तो तभी हो सकता है जब पूरे देश में मोदी जी को 400 सीटें मिले, जो आ रही हैं। मगर एक ही सीट जीतकर 400 पार का मतलब पूरा हो जाए तो वो काम करना चाहिए। रायबरेली में कमल खिला दो 400 पार अपने आप हो जाएगा।"

अमित शाह ने आगे कहा, "लोग कहते हैं कि रायबरेली परिवार की सीट है और प्रियंका जी ने भी भाषण में कहा था कि मैं अपने परिवार से वोट मांगने आई हूँ। लेकिन यहाँ से जीतने के बाद सोनिया जी या उनका परिवार रायबरेली कितनी बार आया है? सोनिया जी की तबियत थोड़ी ठीक नहीं रहती, लेकिन राहुल बाबा या प्रियंका बहन रायबरेली आये हैं क्या?"

शाह ने कहा, "सांसद ऐसा होना चाहिए जो क्षेत्र की जनता की खुशी में खुश हो और जनता के दुःख में उनके साथ हो। मैं गाँधी परिवार से पूछना चाहता हूँ कि रायबरेली के अंदर कई सारी दुर्घटनाएं हुई। NTPC ऊंचाहार में बॉयलर फट जाने से कई लोगों की मृत्यु हुई, यहाँ गांधी परिवार से कोई आया क्या? बछरावां रेल दुर्घटना में 50 लोग मारे गये, कोई आया क्या? नाव डूबने से आधे दर्जन का मारे गए, कोई आया क्या? तार गिरने से रोपाई कर रहीं पांच गरीब महिलाएं जल के मर गयीं, कोई आया है क्या? पाँच बच्चियां डूब कर मर गयीं कोई आया है क्या?"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024अमित शाहरायबरेलीकांग्रेसBJPराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम