लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: 'CAA रहेगा...कांग्रेस एक बार फिर तुष्टीकरण की राजनीति के आधार पर आगे बढ़ना चाहती है', पी चिदंबरम के बयान पर अमित शाह का पलटवार

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 23, 2024 12:27 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी का इरादा सीएए को रद्द करने का है, भले ही उसके घोषणापत्र में इसका उल्लेख नहीं किया गया हो। चिदंबरम के बयान को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपी चिदंबरम के बयान पर अमित शाह का पलटवारकहा- विकास के आधार पर चुनाव लड़ने में कांग्रेस को बहुत कठिनाई हो रही हैकहा- कांग्रेस एक बार फिर तुष्टीकरण की राजनीति के आधार पर आगे बढ़ना चाहती है

Lok Sabha Elections 2024: विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) के केंद्र में सत्तारूढ़ होने पर संसद के पहले सत्र में ही नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को निरस्त करने वाले पी चिदंबरम के बयान को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी है। शाह ने कहा कि कांग्रेस  एक बार फिर तुष्टीकरण की राजनीति के आधार पर आगे बढ़ना चाहती है।

नई दिल्ली में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,   "1960 के दशक से कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए तुष्टीकरण की राजनीति को चुनाव जीतने का हथियार बनाया। 2014 से PM नरेंद्र मोदी ने विकासात्मक एजेंडे को जनमानस में स्थापित किया और उसी के आधार पर देश में चुनाव शुरू हुए। कांग्रेस को इसका सामना करना पड़ रहा है। विकास के आधार पर चुनाव लड़ने में कांग्रेस को बहुत कठिनाई हो रही है और इसलिए वे लगातार चुनाव हार रहे हैं।"

अमित शाह ने आगे कहा, "वे एक बार फिर तुष्टीकरण की राजनीति के आधार पर आगे बढ़ना चाहते हैं, क्यों? क्योंकि उन्हें अपना अल्पसंख्यक वोट बैंक मजबूत करना है। भाजपा अपने सिद्धांतों पर अटल है। हम किसी के साथ अन्याय नहीं करेंगे, लेकिन हम तुष्टीकरण भी नहीं करेंगे। कांग्रेस को CAA से क्या आपत्ति है? CAA किसी की नागरिकता नहीं छीनेगा, वे(कांग्रेस) लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वे तुष्टीकरण की राजनीति करके चुनाव जीतना चाहते हैं... जनता कांग्रेस पार्टी को अच्छे से समझ चुकी है।"

पी चिदंबरम को आड़े हाथों लेते हुए अमित शाह ने कहा, "जहां तक तीन कानूनों (आपराधिक कानून) का सवाल है, तो चिदंबरम खुद समिति का हिस्सा थे। उन्होंने कई बार इसपर सकारात्मक सुझाव दिए और उनकी सराहना भी की। तीन कानून देश की आपराधिक न्याय प्रणाली को दुनिया में सबसे आधुनिक बनाएंगे... कांग्रेस भ्रष्टाचार के मामलों का परिणाम नहीं चाहती। वह चाहती है कि न्याय लंबित रहे लेकिन भाजपा और PM नरेंद्र मोदी की नीतियां स्पष्ट हैं - हर नागरिक को कम से कम समय में न्याय पाने का संवैधानिक अधिकार है। हम ऐसा करने के लिए समर्पित हैं। कांग्रेस न तो सत्ता में आने वाली है और न ही निर्णय लेने वाली है। मैं देश के लोगों को आश्वासन देता हूं, CAA रहेगा और तीन (आपराधिक) कानून भी लागू होंगे..."

चिदंबरम ने क्या कहा था

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी का इरादा सीएए को रद्द करने का है, भले ही उसके घोषणापत्र में इसका उल्लेख नहीं किया गया हो। चिदंबरम ने दावा किया कि घोषणापत्र में सीएए का उल्लेख इसलिए नहीं किया गया था क्योंकि ‘यह बहुत लंबा हो गया था।’ उन्होंने कहा कि सीएए संशोधित नहीं किया जाएगा, बल्कि इसे रद्द कर दिया जाएगा। हमने इसे स्पष्ट कर दिया है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024अमित शाहपी चिदंबरमCAAकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम