लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: औरंगाबाद और उस्मानाबाद के बाद अहमदनगर की बारी!, फड़नवीस ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल में पूरा होगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2024 06:29 IST

Lok Sabha Elections 2024: मध्य भारत में मराठा मालवा साम्राज्य की 18वीं शताब्दी की महारानी अहिल्यादेवी होल्कर का जन्म पश्चिमी महाराष्ट्र के वर्तमान अहमदनगर जिले के एक गांव में हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी के तीसरे कार्यकाल में इस फैसले को अमल में लाया जाएगा।औरंगाबाद और उस्मानाबाद जिलों का आधिकारिक तौर पर नाम बदलकर क्रमशः छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव कर दिया गया था।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में पूरा हो जाएगा।

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने कहा कि अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में पूरा हो जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में यहां पश्चिमी महाराष्ट्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा कि राज्य सरकार ने 18वीं सदी की महान मराठा रानी के सम्मान में अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने का फैसला पहले ही कर लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी के तीसरे कार्यकाल में इस फैसले को अमल में लाया जाएगा।’’

मध्य भारत में मराठा मालवा साम्राज्य की 18वीं शताब्दी की महारानी अहिल्यादेवी होल्कर का जन्म पश्चिमी महाराष्ट्र के वर्तमान अहमदनगर जिले के एक गांव में हुआ था। पिछले वर्ष मध्य महाराष्ट्र में औरंगाबाद और उस्मानाबाद जिलों का आधिकारिक तौर पर नाम बदलकर क्रमशः छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव कर दिया गया था।

शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 400 से अधिक सीट जीतना चाहता है ताकि वे संविधान को बदल सके। ठाकरे ने दावा किया, ''उनके (भाजपा) लिए भारत का संविधान एक बोझ है।

वे सोचते हैं कि उन्हें एक दलित द्वारा लिखे गए संविधान का पालन क्यों करना चाहिए? वे 400 से अधिक सीट इसलिए जीतना चाहते हैं ताकि वे डॉ. बीआर आंबेडकर के लिखे संविधान को बदल सकें।'' ठाकरे ने केंद्र सरकार पर कृषि उपज की पर्याप्त कीमत न देकर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया।

ठाकरे ने धुले में महा विकास आघाडी गठबंधन की उम्मीदवार शोभा बछाव के लिए रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, ''हम सत्ता में लौटने के बाद महाराष्ट्र का गौरव लौटाएंगे, जो इन (भाजपा) लोगों ने लूट लिया है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने (स्वराज के लिए) सूरत को लूटा था लेकिन अब सूरत के ये दोनों (व्यक्ति) छत्रपति के महाराष्ट्र को लूट रहे हैं।''

टॅग्स :महाराष्ट्रलोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावदेवेंद्र फड़नवीसनरेंद्र मोदीमहाराष्ट्र लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर