लाइव न्यूज़ :

LS Elections 2024: अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में पहली बार शोंपेन जनजाति के 7 सदस्यों ने किया मतदान, कट आउट पर ली सेल्फी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2024 16:44 IST

शोंपेन जनजाति के सदस्यों ने न केवल वन कर्मचारी क्वार्टर के अंदर बने 'शोंपेन हट' नामक मतदान केंद्र 411 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया, बल्कि उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए गए एक निर्दिष्ट ‘कट-आउट’ पर सेल्फी भी ली। 

Open in App
ठळक मुद्देपहली बार शोंपेन जनजाति के 7 सदस्यों ने केंद्रशासित प्रदेश की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल कियाउन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए गए एक निर्दिष्ट ‘कट-आउट’ पर सेल्फी भी लीयह जनजाति ग्रेटर निकोबार द्वीपसमूह का ‘विशेष संवेदनशील जनजाति समूह’ (पीवीटीजी) है

पोर्ट ब्लेयर: अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में पहली बार शोंपेन जनजाति के सात सदस्यों ने शुक्रवार को केंद्रशासित प्रदेश की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह जनजाति ग्रेटर निकोबार द्वीपसमूह का ‘विशेष संवेदनशील जनजाति समूह’ (पीवीटीजी) है। शोंपेन जनजाति के सदस्यों ने न केवल वन कर्मचारी क्वार्टर के अंदर बने 'शोंपेन हट' नामक मतदान केंद्र 411 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया, बल्कि उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए गए एक निर्दिष्ट ‘कट-आउट’ पर सेल्फी भी ली। 

शोंपेन जनजाति के सदस्यों की भाषा संबंधी मदद एक दुभाषिए ने की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी एस जगलान ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पहली बार शोंपेन जनजाति के कुल सात सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहले हमने उन्हें ईवीएम और वीवीपैट के बारे में प्रशिक्षण दिया। यह देखकर अच्छा लगा कि वे जंगल से बाहर आए और पहली बार उन्होंने मतदान किया।’’ जनगणना 2011 के अनुसार शोंपेन जनजाति की आबादी 229 थी। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया, ‘‘ओंगे और ग्रेट अंडमानीज जैसी दो अन्य आदिम जनजातियों ने भी 2019 के लोकसभा चुनाव की तरह मतदान किया लेकिन शोंपेन जनजाति के कुल 98 मतदाताओं में से सात ने पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।’’ अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कुल 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार और निवर्तमान सांसद कुलदीप राय शर्मा और भाजपा उम्मीदवार विष्णु पद रे के बीच है। 

इनपुट: भाषा एजेंसी 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024अंडमान व नोकोबार द्वीप समूहअंडमान निकोबार द्वीप समूह लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: भाजपा 10 और कांग्रेस 0?, नगरपालिका में 35 और नगर पंचायत में 81 सीट पर कब्जा, बीजेपी ने छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में किया क्लीन स्वीप!

भारतसंसदीय समिति मार्क जुकरबर्ग की लोकसभा चुनाव संबंधी टिप्पणी पर मेटा को करेगी तलब

भारतManmohan Singh death: देशभक्ति, शौर्य और सेवा का मूल्य केवल 4 साल?, 2024 लोकसभा चुनाव में पत्र लिखकर पीएम मोदी की आलोचना...

भारतBihar Election Scam: चुनाव कर्मी ने रोजाना खाया 10 प्लेट खाना?, भोजन, नाश्ता, पानी और चाय पर 180000000 रुपए खर्च, पटना में एक और घोटाला!

भारतराष्ट्रवाद को धार देकर विपक्ष के पीडीए फार्मूले को काटेंगे सीएम योगी! लोकसभा चुनावों में मिली हार की समीक्षा पूरी

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई