LS Elections 2024: अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में पहली बार शोंपेन जनजाति के 7 सदस्यों ने किया मतदान, कट आउट पर ली सेल्फी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 19, 2024 04:41 PM2024-04-19T16:41:57+5:302024-04-19T16:44:32+5:30

शोंपेन जनजाति के सदस्यों ने न केवल वन कर्मचारी क्वार्टर के अंदर बने 'शोंपेन हट' नामक मतदान केंद्र 411 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया, बल्कि उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए गए एक निर्दिष्ट ‘कट-आउट’ पर सेल्फी भी ली। 

Lok Sabha Elections 2024: 7 members of Shompen tribe voted for the first time in Andaman Nicobar Islands | LS Elections 2024: अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में पहली बार शोंपेन जनजाति के 7 सदस्यों ने किया मतदान, कट आउट पर ली सेल्फी

LS Elections 2024: अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में पहली बार शोंपेन जनजाति के 7 सदस्यों ने किया मतदान, कट आउट पर ली सेल्फी

Highlightsपहली बार शोंपेन जनजाति के 7 सदस्यों ने केंद्रशासित प्रदेश की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल कियाउन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए गए एक निर्दिष्ट ‘कट-आउट’ पर सेल्फी भी लीयह जनजाति ग्रेटर निकोबार द्वीपसमूह का ‘विशेष संवेदनशील जनजाति समूह’ (पीवीटीजी) है

पोर्ट ब्लेयर: अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में पहली बार शोंपेन जनजाति के सात सदस्यों ने शुक्रवार को केंद्रशासित प्रदेश की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह जनजाति ग्रेटर निकोबार द्वीपसमूह का ‘विशेष संवेदनशील जनजाति समूह’ (पीवीटीजी) है। शोंपेन जनजाति के सदस्यों ने न केवल वन कर्मचारी क्वार्टर के अंदर बने 'शोंपेन हट' नामक मतदान केंद्र 411 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया, बल्कि उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए गए एक निर्दिष्ट ‘कट-आउट’ पर सेल्फी भी ली। 

शोंपेन जनजाति के सदस्यों की भाषा संबंधी मदद एक दुभाषिए ने की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी एस जगलान ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पहली बार शोंपेन जनजाति के कुल सात सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहले हमने उन्हें ईवीएम और वीवीपैट के बारे में प्रशिक्षण दिया। यह देखकर अच्छा लगा कि वे जंगल से बाहर आए और पहली बार उन्होंने मतदान किया।’’ जनगणना 2011 के अनुसार शोंपेन जनजाति की आबादी 229 थी। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया, ‘‘ओंगे और ग्रेट अंडमानीज जैसी दो अन्य आदिम जनजातियों ने भी 2019 के लोकसभा चुनाव की तरह मतदान किया लेकिन शोंपेन जनजाति के कुल 98 मतदाताओं में से सात ने पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।’’ अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कुल 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार और निवर्तमान सांसद कुलदीप राय शर्मा और भाजपा उम्मीदवार विष्णु पद रे के बीच है। 

इनपुट: भाषा एजेंसी 

Web Title: Lok Sabha Elections 2024: 7 members of Shompen tribe voted for the first time in Andaman Nicobar Islands

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे