लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: महाराष्ट्र में इस बार 1.19 करोड़ मतदाता करेंगे पहली बार मताधिकार का इस्तेमाल

By भाषा | Updated: March 17, 2019 13:20 IST

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल 8,73,29,910 मतदाताओं में से 18 से 19 वर्ष के 1,19,95,027 मतदाता पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल मतदाताओं में 4,57,01,877 पुरुष और 4,16,25,950 महिलाएं हैं और 2,083 तीसरे लिंग के मतदाता हैं। 

Open in App

आगामी लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में इस बार 18 से 19 वर्ष के 1.19 करोड़ से अधिक मतदाता पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

राज्य में लोकसभा की 48 सीटों के लिए 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को चार चरणों में चुनाव होगा।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल 8,73,29,910 मतदाताओं में से 18 से 19 वर्ष के 1,19,95,027 मतदाता पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल मतदाताओं में 4,57,01,877 पुरुष और 4,16,25,950 महिलाएं हैं और 2,083 तीसरे लिंग के मतदाता हैं। 

इस संबंध में एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उन्हें कुछ महीने पहले मतदाताओं की सूची प्रकाशित किए जाने के बाद 12,31,027 ऑनलाइन आवेदन मिले। इनमें से 7,17,427 नामों को मतदाता सूची में शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा 55.75 लाख आवेदन ऑफलाइन मिले जिनमें से पंजीकरण के जरिए 43.51 लाख को स्वीकार किया गया।

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा और उसकी सहयोगी शिवसेना क्रमश: 25 और 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगी। विपक्षी कांग्रेस 26 सीटों पर लड़ेगी और उसकी सहयोगी राकांपा 22 सीटों पर उम्मीदवार खड़े करेगी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव