लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: मां के अंतिम संस्कार से पहले बेटे ने किया मतदान, पिता की मृत्यु के बाद बेटे ने डाला वोट

By राजेंद्र पाराशर | Updated: May 6, 2019 20:39 IST

लोकतंत्र के महापर्व पर छतरपुर जिले के एक ऐसे युवा मतदाता ने छतरपुर शहर के मतदान केन्द्र क्रमांक 177 (बीएड कॉलेज) पर पहुंचकर मतदान किया, जिसको देखकर मतदान की लाइन में खड़े सभी लोग अचंभित रह गए.

Open in App

सतना संसदीय क्षेत्र में सतना के पूर्व पार्षद अशोक गुप्ता की मां शांति देवी गुप्ता का रविवार को निधन हो गया था, सोमवार सुबह उनका अंतिम संस्कार होना था, लेकिन इसके पहले पूरा परिवार वोट डालने पहुंचा और एक मिसाल कायम की. परिवार के सदस्य गोकुल प्रसाद गुप्ता (पति) और बेटे अशोक गुप्ता, कैलाश गुप्ता और ओम प्रकाश गुप्ता ने अपने पत्नी और बच्चों के साथ मतदान किया.

उन्होंने मतदान करने के लिए दूसरों को भी प्रेरित किया कि आप भी पहले वोट दें. वोट देने के बाद परिवार घर लौटा और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू की. गुप्ता परिवार के इस कदम की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है. शोक की इस घड़ी में भी वे देश के प्रति अपना कर्तव्य को पूरा करने से पीछे नहीं हटे.

पिता की मृत्यु के बाद भी युवा शिवेन्द्र ने किया मतदान

लोकतंत्र के महापर्व पर छतरपुर जिले के एक ऐसे युवा मतदाता ने छतरपुर शहर के मतदान केन्द्र क्रमांक 177 (बीएड कॉलेज) पर पहुंचकर मतदान किया, जिसको देखकर मतदान की लाइन में खड़े सभी लोग अचंभित रह गए. छतरपुर शहर के युवा शिवप्रताप सिंह के पिता परमानंद सिंह का 29 अपै्रल को निधन हो गया था.

पिता की मृत्यु के एक सप्ताह बाद ही मतदान करने के लिए पहुंचने से उन लोगों को सीख मिलेगी, जो कहते हैं कि उनके एक वोट डालने से क्या होगा? शिवेन्द्र नामक युवक ने सादे कपड़ों और सिर मुड़ाकर मतदान में हिस्सा लेकर गजब का उदाहरण प्रस्तुत किया है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019सतनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील