लाइव न्यूज़ :

सपा में शामिल हुईं पूनम सिन्हा, लखनऊ से राजनाथ सिंह के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव

By स्वाति सिंह | Updated: April 16, 2019 16:27 IST

लोकसभा चुनाव 2019: पूनम सिन्हा सपा के टिकट पर लखनऊ में गृह मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देशॉटगन' की पत्नी के लखनऊ में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगीराजनाथ ने लखनऊ के विकास के लिए काफी काम किया है और यहां की जनता उन्हें पसंद करती है।

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा मंगलवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हुई हैं। पूनम सिन्हा ने डिंपल यादव की मौजूदगी में  सदस्यता ग्रहण की। बीते कई दिनों से पार्टी में शामिल होने को लेकर चर्चा थी। पूनम सिन्हा सपा के टिकट पर लखनऊ में गृह मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। एसपी नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा 'पूनम सिन्हा (शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी) एसपी-बीएसपी-आरएलडी के गठबंधन से लखनऊ से प्रत्याशी होंगी। वे अपना नामांकन 18 अप्रैल को दाखिल करेंगी। हम कांग्रेस से अपील करते हैं कि वे इस सीट से अपना प्रत्याशी न उतारें करें ताकी हम इस सीट पर बीजेपी को मात दे सकें।'

उधर, सूत्रों की माने तो कांग्रेस ने भी पूनम का समर्थन करने का फैसला किया है। कांग्रेस की ओर से अपना उम्मीदवार खड़ा न करने की सूरत में इस सीट पर चुनावी मुकाबला राजनाथ और पूनम सिन्हा के बीच होगा।सपा ने किया सीट का गुणा-भाग

सपा ने इस सीट पर अपना गुणा-भाग कर लिया है। लखनऊ में 3.5 लाख मुस्लिम वोटर्स के अलावा चार लाख कायस्थ वोट और 1.3 लाख सिंधी मतदाता हैं। पूनम सिन्हा सिंधी परिवार से आती हैं, जबकि शत्रुघ्न सिन्हा कायस्थ हैं। इससे पूनम सिन्हा की उम्मीदवारी को मजबूती मिलेगी। हालांकि भाजपा महासचिव विजय पाठक ने पूनम सिन्हा पर बाहरी का ठप्पा लगाते हुए कहा, ''वह मतदातओं पर कोई असर नहीं डाल पाएंगी। लखनऊ भाजपा का गढ़ रहा है और यह आगे भी रहेगा।'

राजनाथ ने लखनऊ के विकास के लिए काफी काम किया है और यहां की जनता उन्हें पसंद करती है।'' लोकसभा चुनाव 2014 में राजनाथ सिंह ने यहां से जीत दर्ज की। उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा जोशी को 2,72,749 मतों से हराया था।

1991 से भाजपा रही है विजेता

भाजपा 1991 से लखनऊ सीट कभी नहीं हारी है। अटल बिहारी वाजपेयी और लालजी टंडन के प्रतिनिधित्व के बाद राजनाथ सिंह वहां विजेता रहे हैं।  विपक्ष हमेशा से वहां बंटा हुआ रहा।  2014 में राजनाथ सिंह ने 5.61 लाख वोट हासिल किए थे, जबकि अलग-अलग चुनाव लड़ी कांग्रेस, सपा, बसपा और आप को कुल मिलाकर 4.52 लाख वोट मिले। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019लखनऊशत्रुघ्न सिन्हासमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस