लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2019 Results: केरल में फिर नहीं चला नरेंद्र मोदी का जादू, सबरीमाला पर मेहनत गई बेकार!

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 23, 2019 12:51 IST

Lok Sabha Elections 2019 Results: केरल में लोकसभा चुनाव की कुल 20 सीटें हैं। शुरुआती रुझानों के मुताबिक कांग्रेस की अगुवाई वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट 18 सीटों पर आगे चल रहा है। कांग्रेस अकेले दम पर 15 सीटों पर आगे है और वायनाड में राहुल गांधी अपने प्रतिद्वंदियों से करीब एक लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में फिर नहीं चल पाया नरेंद्र मोदी का जादूकांग्रेस समर्थित यूडीएफ 20 में से 18 सीटों पर आगे

Lok Sabha Elections 2019 Results: लोकसभा चुनाव के नतीजों के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बहुमत के आंकड़े से काफी आगे चल रहा है लेकिन दक्षिण भारत के रूझानों से पता चल रहा है कि यहां मोदी मैजिक नहीं फिर नहीं चला है। कर्नाटक को छोड़ दें तो बाकी चार राज्यों केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बीजेपी की हालत खस्ता दिखाई दे रही है। चौंकाने वाली स्थिति केरल की है जहां इस बार लग रहा था कि सबरीमाला मंदिर विवाद में कूदी बीजेपी हिंदू वोटरों की गोलबंदी कर राज्य में कुछ एक सीटें निकाल लेगी लेकिन ऐसा होता नहीं दिखाई दे रहा है। 

केरल में लोकसभा चुनाव की कुल 20 सीटें हैं। शुरुआती रुझानों के मुताबिक कांग्रेस की अगुवाई वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट 18 सीटों पर आगे चल रहा है। कांग्रेस अकेले दम पर 15 सीटों पर आगे है और वायनाड में राहुल गांधी अपने प्रतिद्वंदियों से करीब एक लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। हालांकि, अमेठी में इस बार वह बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी से पीछे चल रहे हैं। 

बता दें कि 2018 में केरल के सबरीमाला मंदिर विवाद की तपिश देश भर ने महसूस की थी। बीजेपी इस मामले में मंदिर प्रबंधन के समर्थन में कूदी थी। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने सभी आयुवर्ग की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी थी जिसका मंदिर प्रशासन विरोध कर रहा था। मजे की बात यह है कि कांग्रेस ने भी मंदिर प्रबंधन का ही साथ दिया था। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में भी सबरीमाला मंदिर को जगह दी थी।

राजनीतिक पंडितों ने कहा था कि सबरीमाला मंदिर विवाद के जरिये बीजेपी केरल में दक्षिणपंथी विचारधारा को बल देकर और हिंदुओं को एकजुट कर अपना वोट बैंक तैयार करने की कोशिश कर रही है। 

ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि बीजेपी राज्य में अपनी सियासी जमीन तैयार करने में सफल होगी लेकिन राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने के एलान के साथ ही सूबे की सत्ता के समीकरणों ने करवट बदल ली थी। जानकारों ने वजह बताई कि राहुल गांधी राष्ट्रीय पार्टी के उदारवादी नेता हैं, क्षेत्रीय अस्मिता की बात करते हैं, स्थानीय संस्कृति और मूल्यों को बचाए रखने में योगदान दे सकते हैं और अकेले दम पर मोदी सरकार से लोहा ले रहे हैं। केरल की जनता को ऐसा नेता पसंद आएगा।

राहुल गांधी के वायनाड से लड़ने पर सबसे ज्यादा नुकसान सीपीएम समर्थित एलडीएफ को हुआ है। एलडीएफ उम्मीद कर रहा था कि कांग्रेस के भी सबरीमाला विवाद में कूदने पर अल्पसंख्यक वोट उसकी ओर खिचेगा लेकिन राहुल गांधी के चुनावी मैदान में उतरने पर ऐसा नहीं हो सका। राहुल ने वायनाड से उम्मीदवारी कर एक साथ कई तीर मार लिए। इसमें राज्य में मोदी मैजिक को न चलने देना भी शामिल है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकेराला लोकसभा चुनाव 2019परिणाम दिवसकांग्रेसराहुल गांधीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रीय रक्षा अकादमीसबरीमाला मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव