लाइव न्यूज़ :

रामलीला मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- एक बात है जिसके लिए माफी मांगता हूं

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 8, 2019 20:47 IST

Lok Sabha Elections 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''प्रधानमंत्री बनने के बाद मेरे साथ सुरक्षा चलती है। मैं बेरीकेडिंग देखता हूं और यह कि लोगों को आगे जाने से रोक दिया जाता है। मेरी वजह से कुछ लोग अपने घरों में देरी से पहुंचे होंगे, आज भी।''

Open in App
ठळक मुद्देअपने काफिले के कारण जाम लगने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की जनता से माफी मांगी।प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार के पांच वर्षों की उपलब्धियां गिनाई और जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

Lok Sabha Elections 2019: लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की रैली करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा एक बात के लिए जनता से मांफी भी मांगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''प्रधानमंत्री बनने के बाद मेरे साथ सुरक्षा चलती है। मैं बेरीकेडिंग देखता हूं और यह कि लोगों को आगे जाने से रोक दिया जाता है। मेरी वजह से कुछ लोग अपने घरों में देरी से पहुंचे होंगे, आज भी।'' 

इससे पहले पीएम ने कहा, ''मैं सौभाग्यशाली हूं कि आपने मुझे आपकी सेवा करने का अवसर प्रदान किया। इससे पहले कि मैं आपको अपने काम का हिसाब दूं, मैं दिल्ली के हर व्यक्ति के प्रति अपना आभार प्रकट करना चाहूंगा।''

दिल्ली में ट्रकों द्वारा लगने वाले जाम से निजात मिलने की उपलब्धि गिनाते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''याद करिए पहले हजारों ट्रक उत्तर प्रदेश, हरियाणा या अन्य राज्यों में जाने के लिए दिल्ली की सड़कों से होकर जाते थे। ये जाम का कारण बनते थे, अब ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल बनने से वो ट्रक दिल्ली में बिना आए अपने गंतव्य तक पहुंच जाते हैं।''

इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा, ''प्रदूषण दिल्ली की एक बड़ी चुनौती है। इसका हल तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और ट्रांसपोर्ट के आधुनिक तौर-तरीकों में है। राजधानी में मेट्रो का विस्तार हो, सोलर सेक्टर से जुड़ी नीतियां हों या नेक्स्ट जेनरेशन इंफ्रास्टक्चर का काम, इसका बड़ा लाभ दिल्ली के भी लोगों को मिलने वाला है।'' 

पीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मध्यवर्गीय लोगों को मिलने वाले घर, 5 लाख रुपये तक की टैक्सेबल इनकम को टैक्स के दायरे से बाहर करने, नई कंपनी खोलने संबंधी प्रक्रिया आसान करने, महंगाई नियंत्रण, जीएसटी, मोबाइल कॉल सस्ती होने, नेताओं-अफसरों की गाड़ियों से वीआपी वाली लाल बत्ती हटने जैसी उपलब्धियां गिनाईं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील