लाइव न्यूज़ :

NRC पीएम मोदी के लिए NBC (नेशनल बिदाई सर्टिफिकेट) होगी साबित : ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: April 18, 2019 19:08 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा ने सत्ता में लौटने पर जिस एनआरसी का वादा किया, वह भगवा दल पर उल्टा पड़ेगा और यह उसके लिए ‘एनबीसी- नेशनल बिदाई सर्टिफिकेट’ साबित होगा। बनर्जी ने लोगों से ‘विभाजनकारी राजनीति’ के लिए मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की।

उन्होंने कांग्रेस और माकपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपनी प्रासंगिकता खो चुके हैं। बनर्जी ने कहा, ‘‘ हम बंगाल में एनआरसी नहीं लागू होने देंगे और एनआरसी का फैसला भाजपा को उल्टा पड़ेगा । यह उनका एनबीसी या नेशनल बिदाई सर्टिफिकेट हो जाएगा।’’ उन्होंने भगवा दल पर देश को धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश करने का आरोप फिर से लगाते हुए कहा कि लोग भाजपा को सत्ता से बेदखल करके उसे मुंह तोड़ जबाव देंगे।

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने दावा कि उनकी पार्टी केंद्र में सरकार गठन में अहम भूमिका निभाएगी। बनर्जी ने कहा, ‘‘ लोग भाजपा सरकार को माफ नहीं करेंगे। मोदी को लोगों को धोखा देने और झूठे आश्वासन देने का नतीजा भुगतना होगा।’’ देश के मौजूदा सियासी हालात में कांग्रेस और वाम दलों की भूमिका को लेकर उनकी आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों पार्टियां अपनी प्रासंगिकता खो चुकी हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस बिक गई है जबकि वाम दल अपनी प्रासंगिकता खो चुके हैं। आरएसएस कांग्रेस के लिए प्रचार कर रही है और यहां तक कि मतदाताओं को रिश्वत दे रही है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीममता बनर्जीपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील