लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: नक्सल के भय से इन 6 पोलिंग बूथ पर एक भी मतदान नहीं

By स्वाति सिंह | Updated: April 11, 2019 21:04 IST

ओडिशा में गुरुवार को पहले चरण के मतदान में लोकसभा और विधानसभा सीटों के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चार संसदीय क्षेत्रों कालाहांडी, नबरंगपुर, बेरहामपुर व कोरापुट और इन लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले 28 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले गए।

Open in App
ठळक मुद्देनक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए गए हैं। ओडिशा में गुरुवार को पहले चरण के मतदान में लोकसभा और विधानसभा सीटों के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों और चार राज्यों की विधानसभा सीटों पर मतदान हुए। 91 लोकसभा सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन ओडिशा के छह बूथ ऐसे भी हैं, जहां एक भी वोट नहीं पड़े।

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। ओडिशा में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मल्कानगिरी जिले के चित्रकोंडा में छह बूथों पर लोग मतदान करने नहीं आए। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के भय की वजह से इन मतदान केंद्रों पर वोट नहीं पड़े।

स्थानीय प्रशासन के प्रति विरोध

ओडिशा में गुरुवार को पहले चरण के मतदान में लोकसभा और विधानसभा सीटों के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चार संसदीय क्षेत्रों कालाहांडी, नबरंगपुर, बेरहामपुर व कोरापुट और इन लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले 28 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले गए। नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए गए हैं।

हालांकि, भवानीपटना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में भेजिपदर गांव के 666 मतदाताओं ने अपने गांव को अच्छी सड़क उपलब्ध कराने में विफल रहने के लिए स्थानीय प्रशासन के प्रति विरोध जताते हुए चुनाव का बहिष्कार किया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावओडिशा लोकसभा चुनाव 2019चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो