Lok Sabha Election: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, अनंतनाग और वडाकरा सीट से इन्हें दी टिकट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2019 19:37 IST2019-03-31T08:28:52+5:302019-03-31T19:37:03+5:30

लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और लाइव न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।

lok sabha elections 2019 news today 31th march in hindi chunav breaking news top headlines | Lok Sabha Election: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, अनंतनाग और वडाकरा सीट से इन्हें दी टिकट

Lok Sabha Election: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, अनंतनाग और वडाकरा सीट से इन्हें दी टिकट

लोकसभा चुनाव-2019 के पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार और नामांकन का दौर अब जोर पकड़ने लगा है। शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गांधीनगर सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने जनसभा और विशाल रोड शो भी किया। रविवार को अमित शाह उत्तर प्रदेश में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक टीवी चैनल के राष्ट्रीय सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे काफिला रोके जाने पर एसडीएम पर भड़क गए।

लोकसभा चुनाव इस बार सात चरणों में होंगे। नतीजों की घोषणा 23 मई को होनी है। गठबंधन को लेकर भी कुछ पार्टियों में कवायद अभी जारी है। राजनीतिक समीकरण पल-पल बदल रहे हैं। कई नेताओं के पाला बदलने की भी खबरें आ रही हैं। लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और लाइव न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।

31 Mar, 19 : 07:35 PM

लोकसभा चुनावः कांग्रेस ने की लिस्ट जारी

कांग्रेस ने रविवार शाम को लोकसभा चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी कर दी है। इसमें उसने दो उम्मीदवारों का ऐलान किया है। पार्टी ने जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट से गुलाम अहमद मीर को टिकट दी है। वहीं, वडाकरा लोकसभा सीट से के. मुरलीधरन को मैदान में उतारा है। 



 

31 Mar, 19 : 03:12 PM

गाजियाबाद में सीएम योगी ने कांग्रेस पर बोला हमला

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में कहा कि कांग्रेस के लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे और मोदी जी कि सेना आतंकवादियों को गोली और गोला देती है... कांग्रेस के लोग मसूद अजहर जैसे आतंवादियों के साथ 'जी' लगा कर आतंकवाद को प्रोत्साहित करते हैं, यही अंतर है। 



 

31 Mar, 19 : 02:09 PM

बीजेपी ने नई लिस्ट में घोषित किए गुजरात के चार प्रत्याशी


31 Mar, 19 : 01:00 PM

राहुल के वायनाड सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा से भड़के केरल के मुख्यमंत्री

केरल के मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने वायनाड सीट से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर आड़े हाथों लिया है।


31 Mar, 19 : 11:09 AM

दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'अमेठी राहुल गांधी की कर्मभूमि है। वो अमेठी को छोड़ नहीं सकते। इसके साथ-साथ दक्षिण भारत का भी उत्तर से एक सांस्कृतिक रिश्ता रहा है। केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु से मांग आई कि राहुल गांधी दूसरी सीट से लड़ें। राहुल गांधी ने अमेठी के साथ-साथ केरल के वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। वायनाड सीट तीनों दक्षिण भारत के राज्यों को जोड़ने वाली संसदीय सीट है। एक तरफ से तीनों प्रांतों का प्रतिनिधित्व वायनाड का संसदीय क्षेत्र करता है।'


31 Mar, 19 : 09:44 AM

पीएम मोदी का मैं भी चौकीदार कार्यक्रम आज

पीएम मोदी विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'मैं भी चौकीदार' टाउन हॉल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के जरिए पीएम करीब 500 जगहों पर मौजूद लोगों से सीधे बात करेंगे। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम में 5000 लोगों के हिस्सा लेने का अनुमान लगाया जा रहा है।

31 Mar, 19 : 08:40 AM

गिरिराज सिंह के साथ मंजू वर्मा

बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ बेगूसराय की एक रैली में एक मंच पर दिखाई दी। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में वो जमानत पर हैं। उन्होंने मुजफ्फरपुर केस में आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार भी किया जा चुका है।


31 Mar, 19 : 08:36 AM

यूपी में चुनावी रैलियां करेंगे अमित शाह

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज उत्तर प्रदेश में दो जनसभाएं संबोधित करेंगे। नगीना में दोपहर 12 बजे और बागपत में दोपहर 2 बजे।


31 Mar, 19 : 08:31 AM

अश्विनी चौबे ने की बदसलूकी

बिहार के बक्सर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पर एसडीएम के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। इसका एक विडियो वायरल हो रहा है।


English summary :
Lok Sabha Chunav live updates, latest news, chunav breaking news, top headlines in hindi on 31st March 2019: For the first phase of the voting for the Lok Sabha elections 2019 on April 11, party candidates filling nomination has started. On Saturday, BJP national president Amit Shah filed his nomination from Gandhinagar seat. Amit Shah also did a public rally and a huge road show. On Sunday, 31st March, Amit Shah will address two election rallies in Uttar Pradesh. Apart from this, Prime Minister Narendra Modi will also address the National Conference of a TV channel.


Web Title: lok sabha elections 2019 news today 31th march in hindi chunav breaking news top headlines