Bihar’s New CM: एक ही कार में सवार हुए सीएम नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय चौधरी, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 14, 2026 11:49 IST2026-04-14T10:40:28+5:302026-04-14T11:49:12+5:30
Bihar’s New CM: भाजपा, जेडीयू और एनडीए विधायक दलों की कई बैठकों के बाद नए नेता का चयन किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे निर्धारित है।

file photo
पटनाः बिहार में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव होने वाला है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) आज, 14 अप्रैल को शाम 4 बजे पटना में राज्य के अगले मुख्यमंत्री की घोषणा करने जा रहा है। यह घोषणा ऐसे समय में हो रही है, जब इस बात के प्रबल संकेत मिल रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता के बाद उसी दिन इस्तीफा दे सकते हैं। आधिकारिक घोषणा से पहले भाजपा, जेडीयू और एनडीए विधायक दलों की कई बैठकों के बाद नए नेता का चयन किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे निर्धारित है।
#WATCH | Patna, Bihar: Chief Minister Nitish Kumar and Deputy CM Samrat Choudhary leave from the residence of CM Nitish Kumar.
— ANI (@ANI) April 14, 2026
CM Nitish Kumar is likely to step down as Bihar CM today after he was sworn in as a Member of Parliament, Rajya Sabha on 10 April 2026. pic.twitter.com/Ykm35A2HXP
VIDEO | Patna, Bihar: Rajya Sabha MP Nitish Kumar leaves from his residence. Nitish Kumar, who heads the JD(U) and became a Rajya Sabha MP last week, is expected to tender his resignation after the last meeting of his cabinet, which is scheduled at 11 am.#NitishKumar#BiharNews… pic.twitter.com/Vby73gmHYq
— Press Trust of India (@PTI_News) April 14, 2026
#WATCH | Patna | Bihar CM Nitish Kumar paid floral tributes to Bharat Ratna BR Ambedkar on his birth anniversary, today pic.twitter.com/P4QkT460BF
— ANI (@ANI) April 14, 2026
बिहार के पटना में हलचल तेज है। डॉ बीआर आंबेडकर की 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद एक ही कार में सवार हुए सीएम नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय चौधरी कैबिनेट की आखिरी बैठक में शामिल होने गए। राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार अपने आवास से रवाना हुए।
"Govt will function under support, guidance of Nitish Kumar": JD(U)'s Sanjay Jha on Bihar CM announcement
— ANI Digital (@ani_digital) April 14, 2026
Read @ANI Story| https://t.co/EF1TMml3lz#NitishKumar#SanjayKumarJha#BiharCMannouncementpic.twitter.com/9F20EGnBx0
जेडीयू के प्रमुख और पिछले सप्ताह राज्यसभा सांसद बने नीतीश कुमार से उम्मीद की जा रही है कि वे सुबह 11 बजे होने वाली अपनी कैबिनेट की आखिरी बैठक के बाद इस्तीफा दे देंगे। रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसमें शामिल होने की संभावना है। भाजपा विधायक दल की बैठक दोपहर 2 बजे होगी, जिसमें 89 विधायक और 22 एमएलसी उपस्थित रहने की उम्मीद है।
#WATCH | Patna | On CM Nitish Kumar likely to step down as Bihar CM today, RJD leader Bhai Virendra says, "Everyone knows why he is resigning. Wherever the BJP is forming a government with the help of its allies, it is doing the work of finishing its allies. In Bihar, too, we can… pic.twitter.com/ZzTW3Q0qsz
— ANI (@ANI) April 14, 2026
बिहार कैबिनेट बैठक पर बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, "अंतिम कैबिनेट है तो अच्छा तो नहीं लग रहा है... राजनीतिक सामाजिक जीवन में इन चीजों का आना जाना लगा रहता है। अनके साथ काम करने का जो अनुभव मिला जो तौर तरीका सीखा निश्चित रूप से हमारा ज्ञानवर्धन हुआ और राज्य की जनता के समस्याओं का समाधान उन्होंने निकाला।"
#WATCH | Patna: On CM Nitish Kumar likely to step down as Bihar CM today, JD(U) MLC Khalid Anwar says, "It is the clear decision of the NDA and our leader Nitish Kumar to enter national politics to work for Bihar. Nitish Kumar will chair the last Cabinet meeting, which will be… pic.twitter.com/nWqPbkJNgf
— ANI (@ANI) April 14, 2026
इसके बाद, जेडीयू विधायक दल की बैठक दोपहर 3 बजे के आसपास नीतीश कुमार के आवास पर होगी, रिपोर्ट में बताया गया है। इन बैठकों के तुरंत बाद, एनडीए विधायक दल की बैठक अंतिम निर्णय लेने के लिए होने की संभावना है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान, जिन्हें केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, निगरानी करेंगे और उनसे शाम 4 बजे नए मुख्यमंत्री की घोषणा करने की उम्मीद है।
जेडीयू नेता संजय झा कहते हैं, "नीतीश जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार की गरिमा और प्रतिष्ठा बहाल हुई और देश-विदेश के लोग इसे पहचानने लगे। जिस तरह से उन्होंने काम किया, बिहार की निस्वार्थ सेवा में 21 साल बिताए, मुझे नहीं लगता कि उनका ध्यान किसी और चीज़ पर था, चाहे वह व्यक्तिगत हो या कुछ और।
ऐसा लगता ही नहीं कि उनकी डिक्शनरी में छुट्टी जैसा कोई शब्द था... यहां तक कि 2025 के चुनावों में भी हमने नीतीश जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा। मुझे आज भी याद है कि कैसे बारिश में भी वे कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से यात्रा करते थे।"
VIDEO | JD(U) leader Sanjay Jha says, "The dignity and reputation of Bihar were restored after Nitish ji became the CM and people across the country and the world started recognising it. The way he has worked, 21 years of selfless service to Bihar, I don't think he had any other… pic.twitter.com/h7rwiWHEFt
— Press Trust of India (@PTI_News) April 14, 2026
बिहार में नए मुख्यमंत्री के चयन के संबंध में RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, "अभी केवल कयास लगाया जा रहा है कि आज मुख्यमंत्री इस्तीफा देंगे। उनके पास संख्या बल है वे जिसे चाहे मुख्यमंत्री बना सकते हैं। मुख्यमंत्री ही बता सकते हैं कि फैसला दबाव में लिया गया है या नहीं। भाजपा जहां भी है वे अपने सहयोगी दलों को किनारे कर देती है। हमने 5-6 साल पहले कहा था कि जदयू नाम की पार्टी बिहार में नहीं रहेगी वो अब दिख रहा है।"