लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election: प्रियंका गांधी अमेठी पहुंची, रायबरेली का भी करेंगी दौरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2019 13:12 IST

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होना है। इसके लिए उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल भी कर दिया है और सभी पार्टियां प्रचार अभियान में लगी हैं। सात चरणों इस बार होने वाले आम चुनाव के नतीजों की घोषणा 23 मई को होनी। हालांकि, कई जगहों पर गठबंधन को लेकर कुछ पार्टियों में कवायद अब भी जारी है। राजनीतिक समीकरण पल-पल बदल रहे हैं। कई नेताओं के पाला बदलने की भी खबरे आ रही हैं। लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरों और लाइव न्यूज अपडेट्स के लिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।

27 Mar, 19 02:55 PM

फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मांतोंडकर कांग्रेस में शामिल हुईं।  

27 Mar, 19 01:52 PM

बीजेपी ने गुजरात के लिए 3 उम्मीदवारों की घोषणा की। पर्बतभाई पटेल बनासकांठा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, रमेश धाडुक पोरबंदर जबकि रतन सिंह पंचमहल से चुनाव लड़ेंगे। 

27 Mar, 19 01:48 PM

लोकसभा चुनाव के लिए सीपीआई (मार्क्सवादी) ने बिहार, राजस्थान और पश्चिम बंगा में 5 उम्मीदवारों की घोषणा की।  

27 Mar, 19 01:13 PM

प्रियंका गांधी अमेठी पहुंची, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत 

27 Mar, 19 12:30 PM

अंतरिक्ष सैटलाइट गिराने वाला चौथा देश बना भारत

पीएम मोदी ने कहा 'भारत ने आज एक अभूतपूर्व सिद्धि हासिल की है। भारत में आज अपना नाम ‘स्पेस पावर’ के रूप में दर्ज करा दिया है। अब तक रूस, अमेरिका और चीन को ये दर्जा प्राप्त था, अब भारत को भी यह उपलब्धि हासिल की है'। 

27 Mar, 19 12:26 PM

पीएम मोदी ने शुरू किया संबोधन

 

27 Mar, 19 12:09 PM

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पीएम मोदी का संबोधन- 

27 Mar, 19 12:05 PM

पीएम के संबोधन से पहले उमर अब्दुल्ला का तंज- 'पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित करने वाले हैं' 

27 Mar, 19 11:30 AM

पीएम नरेंद्र मोदी कुछ देर में करेंगे देश को संबोधित, कर सकते हैं बड़ा ऐलान। पीएम ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।  

27 Mar, 19 11:11 AM

अभिनेता और बीजेपी नेता रवि किशन ने कहा- 'मैं लोकसभा चुनाव लड़ूंगा लेकिन कहां से लड़ूंगा, इस बारे में पार्टी फैसला करेगी।'  

27 Mar, 19 11:09 AM

लखनऊ: भोजपुरी गायक और अभिनेता दिनेश लाल 'निरहुआ' बीजेपी से जुड़े।  

27 Mar, 19 10:56 AM

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ पहुंची हैं। आज और कल करेंगी अमेठी-रायबरेली का दौरा। 29 मार्च को जाएंगी अयोध्या।

  

27 Mar, 19 10:32 AM

चुनाव आयोग ने पीएम नरेंद्र मोदी के चार प्रोड्यूसर्स को नोटिस भेजा। कांग्रेस और सीपीएम ने फिल्म की रिलीज को लेकर शिकायत की थी। चुनाव आयोग ने साथ ही 20 मार्च को दो अखबारों में पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म के पोस्टर छपने पर भी नोटिस भेजा है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीआम आदमी पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

भारतअपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए