लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: महबूबा मुफ्ती ने अनंतनाग से भरा नामांकन, यहां तीन चरणों में होंगे चुनाव

By सुरेश डुग्गर | Updated: April 3, 2019 16:16 IST

दक्षिणी कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित इस संसदीय सीट पर नेकां का पांच बार कब्जा रहा है। इस सीट के लिए 10 बार हुए चुनाव में चार बार कांग्रेस, पांच बार नेशनल कांफ्रेंस, दो बार पीडीपी तथा एक बार जनता दल को जीत मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देअनंतनाग लोकसभा क्षेत्र में तीन जिले आते है। इसमें अनंतनाग, कुलगाम और पुलवामा जिला शामिल है। लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में जिला आधार पर चुनाव करवाने का फैसला लिया हुआ है।

पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को उस अनंतनाग लोकसभा सीट से अपना नामांकन भरा है जिसके सभी जिलों में एक ही चरण में नहीं बल्कि तीन चरणों में मतदान होना है। देश में यह पहला मौका होगा कि किसी लोकसभा क्षेत्र में मतदान तीन चरणों में इसलिए रखा गया है क्योंकि आतंकी हिंसा सबको नाको चने चबवा रही है।

हालांकि प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में धुआंधार प्रचार का दौर चल रहा है। पार्टियां अपने-अपने तरीकों से अभियान चलाकर मतदाताओं को आकर्षित करने में लगी हुई हैं। ऐसे में कश्मीर में अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र में प्रचार का खास जोर तो नहीं है लेकिन यहां पर शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए आयोग व सुरक्षा एजेंसियांे द्वारा कई कदम उठाए जा रहे है। ऐसा अब तक किसी लोकसभा क्षेत्र में नहीं हुआ होगा।

अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र में तीन जिले आते है। इसमें अनंतनाग, कुलगाम और पुलवामा जिला शामिल है। केरिपुब के 40 जवानों ने पुलवामा में ही हाल ही में शहादत पाई है। ऐसे में यह जिला देश तो क्या विश्व भर में चर्चित हो चुका है। यहां पर चुनाव आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के इस्तीफा देने के बाद 2016 में उप चुनाव करवाने का प्रयास किया था लेकिन कानून व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति से उप चुनाव नहीं हो पाए थे

अब लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में जिला आधार पर चुनाव करवाने का फैसला लिया हुआ है। 23 अप्रैल को यहां अनंतनाग जिले में चुनाव होगा। 29 अप्रैल को कुलगाम और छह मई को पुलवामा जिले में मतदान करवाया जाएगा।

अनंतनाग लोकसभा सीट के रिटर्निंग अफसर खालिद जहांगीर के अनुसार अभूतपूर्व सुरक्षा प्रबंधों के बीच तीन चरणों में लोकसभा सीट के तहत आने वाले तीन जिलों अनंतनाग, कुलगाम और पुलवामा में मतदान करवाया जाएगा। उनके अनुसार करीब 13 लाख मतदाता वोट कर सकेंगे और यहां करीब 1800 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और सभी मतदान केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।

दक्षिणी कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित इस संसदीय सीट पर नेकां का पांच बार कब्जा रहा है। इस सीट के लिए 10 बार हुए चुनाव में चार बार कांग्रेस, पांच बार नेशनल कांफ्रेंस, दो बार पीडीपी तथा एक बार जनता दल को जीत मिली है। 2014 के चुनाव में महबूबा मुफ्ती ने इस सीट पर कब्जा जमाया।

हालांकि, मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन ढाई साल से अधिक समय से इस सीट के लिए चुनाव नहीं हो पाया है। इस लोकसभा सीट में 16 विधानसभा क्षेत्र-त्राल, पुलवामा, राजपोरा, वाचि, शोपियां, नूराबाद, कुलगाम, होमशालिबग, अनंतनाग, देवसर, डोरू, कोकरनाग, बिजबिहाड़ा, पहलगाम आते हैं। इस सीट से चुनाव जीतने के बाद मुफ्ती मोहम्मद सईद देश के गृह मंत्री बने थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जम्मू कश्मीरजम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंसजम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील